Rajasthan Yuva Sambhal Yojana 2026: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2026 शुरू की गई है, इस योजना के तहत विभिन्न विभागों में सहायता और प्रबंधन कार्यों के लिए 200 पदों पर भर्ती की सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन एवं उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, अजमेर के सहयोग से युवा संबल मेला-2026 आयोजित किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें कार्य का अनुभव दिलाना भी है।इस मेले की खासियत यह है की इसमें 30 से अधिक कंपनिया एवं नियोक्ता अपने-अपने सेक्टर के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करेंगे।सभी क्षेत्रीय कंपनियों का एक जगह मौजूद होना युवाओं को प्रत्यक्ष इंटरव्यू और त्वरित चयन का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2026 |
| कुल पद | 200 पद |
| लाभार्थी | राजस्थान के बेरोजगार युवा |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| युवा संबल मेला-2026 का आयोजन | 07अप्रैल, 2026 |
| स्थान | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), माखूपुरा, अजमेर |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क (कोई फीस नहीं) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (SSO Portal) |
कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास में निम्नलिखित में से कोई भी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
- 10वीं पास
- 12वीं पास
- ग्रेजुएशन पास
- ITI पास
- डिप्लोमा
- बी.टेक
- नर्सिंग
- एमबीए
- अन्य तकनिकी एवं व्यावसायिक योग्यताए
पात्रता
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदन बेरोजगार होना चाहिए।
- आवेदक का रोजगार बैंक में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।
आवश्यक दिशानिर्देश
राजस्थान युवा संबल मेले 2026 में आने वाले सभी उम्मीदवारो को अपने साथ में निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
- नवीनतम रिज्यूमे / CV
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- प्रशिक्षण से सम्बंधित दस्तावेज
- पहचान पत्र
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
सभी उम्मीदवारो को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए जारी किए गए OR कोड को स्कैन करके पंजीकरण करना होगा।प्रक्रिया बहुत ही सरल है, आप कुछ मिनटों में पंजीकरण कर सकते है।
निष्कर्ष
युवा संबल योजना 2026 के तहत यह 200 पदों की भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद सरकारी तंत्र के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य पूर्ण करें।
Read more:
