India Post GDS Result 2026 Declare: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के फॉर्म भरे जा चुके हैं और अभ्यर्थियों को इंतजार है कि इसका रिजल्ट कब तक आयेगा तो आप सभी के लिए यह सूचना विस्तारित की जाती है।भारतीय डाक विभाग द्वारा 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS),के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चूंकि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, इसलिए चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित होता है।

दोस्तों आपको बता दे की सूत्रों के अनुसार मार्च महीने के दुसरे या तीसरे सप्ताह तक आपका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इंडिया पोस्ट जीडीएस ग्रामीण डाक सेवक के लिए आवेदन 2 फ़रवरी से लकर 16 फरवरी, 2026 तक किए गए थे ।अगर आपने भी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन किया था और आप भी रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।

इंडिया पोस्ट जीडीएस संषिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
भर्ती का नाम इंडिया पोस्ट ऑफिस 
पद का नाम ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
विज्ञापन संख्या 01/2026
पदों की संख्या 28636 पद 
आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष 
शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी से 14 फरवरी 
ऑनलाइन आवेदन दिनांक 2 फरवरी से 16 फरवरी तक 
आवेदन फॉर्म में संशोधन 18 और 19 फरवरी, 2026
रिजल्ट अभी जारी नही किया गया है 

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026

जैसा कि आप सभी को पता है कि इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 28636 पदों पर की जा रही है। इस भर्ती में सलेक्शन का आधार 10 वीं कक्षा में प्राप्त अंकों को रखा गया है।इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट मार्च महीने के दुसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। इंडिया पोस्ट रिजल्ट की पहली मेरिट लिस्ट मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकती है इसके बाद रिक्त पदों की संख्या और अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 में जारी की जा सकती है।अगर इसके बाद भी सीट खली रह जाती है तो, तीसरे मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है। दोस्तों जैसे पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती का रिजल्ट जारी किया जाता है वैसे आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट कैसे चेक करे?

  • दोस्तों आपको सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा, जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर सम्बंधित राज्य की जीडीएस की मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
  • ब आप इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, ऑफिस एवं पोस्ट नाम सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आगे की प्रक्रिया विभाग द्वारा संपन्न करवाई जायेगी।
  • आप नीचे दिये गए Link के माध्यम से अपना रिजल्ट जारी होते ही देख पाएंगे।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *