RBSE 10th Admit Card 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 3 फरवरी, 2026 को जारी कर दिया गया हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए इसे समय रहते प्राप्त करना अनिवार्य है।
जैसा की दोस्तों आपको पता होगा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजन किया जाएगा।आइए जानते कैसे 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करे।
RBSE 10th Admit Card 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) |
| कक्षा | 10वीं (Secondary) |
| परीक्षा प्रारंभ | 12 फरवरी, 2026 |
| अंतिम दिनांक | 28 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा शेडयूल
| परीक्षा दिनांक | विषय का नाम |
| 12 फरवरी, 2026 | अंग्रेजी (02) |
| 14 फरवरी, 2026 | ऑटोमोटिव (101) सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) स्वास्थ्य देखभाल (103) सूचना प्रौद्योगिकी (IT) व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएँ (IT&ITes) (104) फुटकर बिकी (105) / ट्यूरिज्म एण्ड हॉस्पिटलिटी (106)/ निजी सुरक्षा (107)/ परिधान निर्माण, व और गृहसज्जा (108)/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर ( 109 )/ कृषि (110)/ प्लम्बर (111)/ टेलीकॉम (112)/ बैंकिंग फाइनेशियल सर्विस एण्ड इन्श्योरस (113)/ कंस्ट्रक्शन (114)/ फूड प्रोसेसिंग (115) |
| 17 फरवरी, 2026 | सामाजिक विज्ञानं (08) |
| 19 फरवरी, 2026 | हिंदी (01) |
| 21 फरवरी, 2026 | विज्ञान (07) |
| 24 फरवरी, 2026 | गणित (09) |
| 26 फरवरी, 2026 | संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र) (96/1) |
| 26 फरवरी, 2026 | तृतीय भाषा- संस्कृत (71), उर्दू (72), गुजरती (73), सिन्धी (14), पंजाबी (75) |
| 28 फरवरी, 2026 | संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र (95/2) |
एडमिट कार्ड में जाँचने योग्य मुख्य बातें
प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद, निम्नलिखित विवरणों को ध्यान से चेक करें:
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- स्कूल का नाम और कोड
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- विषय और परीक्षा की तिथियां
- छात्र का फोटो
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?
कक्षा 10वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड केवल विद्यालय अधिकारियों को ही डाउनलोड करने की अनुमति है। छात्र अपने एडमिट कार्ड केवल अपने संबंधित विद्यालयों से ही प्राप्त कर सकते हैं। यहां बताया गया है कि विद्यालय राजस्थान बोर्ड हॉल टिकट 2026 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “RBSE 10th Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आरबीएसई कक्षा 10 और 12 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब वे आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें छात्रों को वितरित कर सकते है।
Read more:
