RSSB 4th Grade Scrutiny Form 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आया है। जानकारी के अनुसार, स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की पूरी संभावना है।
जिन उम्मीदवारों ने 4th ग्रेड की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अगले चरण यानी स्क्रुटनी प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और निर्धारित समय सीमा में फॉर्म भरना जरूरी रहेगा।
स्क्रूटनी फॉर्म क्या है और क्यों जरुरी है?
स्क्रूटनी फॉर्म एक “विस्तृत आवेदन पत्र” होता है। इसमें अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी (Category), और अन्य व्यक्तिगत विवरणों को दोबारा सत्यापित करना होता है। इसी फॉर्म के आधार पर बोर्ड आपके मूल दस्तावेजों की जांच (Document Verification) करता है।स्क्रूटनी फॉर्म फरवरी के दुसरे सप्ताह से भरने शुरू हो जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज की सूचि
फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखें:
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- परीक्षा का स्कोर कार्ड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- चरित्र प्रमाण पत्र (दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित)
- संतान संबंधी घोषणा पत्र और विवाह पंजीकरण (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)
- भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
स्क्रूटनी फॉर्म कैसे भरे?
स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो निम्नलिखित है:
- सबसे पहले आपको sso ID की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- इसके बाद में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करना होगा
- “My Recruitment” सेक्शन में जाकर Detailed Form cum Scrutiny लिंक पर क्लिक करें।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- अपनी पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और इसके बाद में सभी मांगे गए दस्तावेजो को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- इसके बाद में आप फॉर्म को डिटेल से चेक कर ले और फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें (यह DV के समय जमा करना होगा)।
- स्क्रूटनी फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि न करें, क्योंकि यह आपके चयन का अंतिम आधार होता है।
Read more:
