Maiya Samman Yojana New Update 2025: झारखंड राज्य में वर्तमान समय में जो सबसे बहुचर्चित योजना है वह मंईयां सम्मान योजना है, इस योजना के लिए लाखो महिलाओ ने आवेदन किया था। लेकिन अब कही महिलाओ को इस योजना से बाहर के दिया है। लाख ही में झारखंड सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में हाल ही में 18 लाख महिलाओं के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। इससे इन महिलाओं को हर महीने मिलने वाली ₹2500 की आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी।क्योंकी मौजूदा समय में खबर आई है कि लगभग 18 लाख महिलाओं को इस योजना से वंचित कर दिया गया है, यानी उनके नाम “Rejected कर दिए है। हटाए गए नामों को (Rejected List)” में शामिल कर दिए गए हैं। इस लेख में हम इस मामले की पूरी जानकारी, कारण, प्रक्रिया और आप क्या कर सकती हैं, यह सब जानेंगे।
मईयां सम्मान योजना
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।इस योजना को महिला-बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जुलाई, 2024 में शुरू की थी। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। शुरुआत में इस योजना के माध्यम से महिला लाभार्थियों को 1000 रुपये महीना देने की घोषणा की गई थी। लेकिन 3 जनवरी, 2025 को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।अगर पुरे साल की बात करे तो 30,000₹ सालाना दिया जाता है।
यह योजना 21 से 50 साल की महिलाओं के लिए है, जो झारखंड की स्थायी निवासी हों। लेकिन कुछ शर्तें हैं, जैसे आयकर दाता परिवार न हो या सरकारी नौकरी नही होना चाहिए।
नाम रिजेक्ट होने के कारण?
मैया सम्मान योजना में बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं। मार्च 2025 में विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए, जब सरकार ने वेरिफिकेशन के दौरान गड़बड़ियां पाईं। कुछ आवेदनों में दस्तावेज गलत थे, उम्र की सीमा पूरी नहीं हो रही थी या बैंक डिटेल्स मैच नहीं कर रहे थे। इसके अलावा, तकनीकी ग्लिच भी वजह बने, जैसे कि एनरोलमेंट में एरर।
सरकार का कहना है कि इस योजना का लाभ जरूरतमंद लाभार्थियों तक मदद पहुंचना आवश्यक है, इसलिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है।
रिजेक्ट होने के कारण
- आयु सीमा से बाहर होना- योजना केवल उन महिलाओं को लाभ देती है जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो। जिन महिलाओं की उम्र 1 अप्रैल 2025 तक 50 वर्ष से अधिक हो गई है, उनका नाम सूची से हटा दिया गया है।
- दस्तावेज़ त्रुटियाँ / अधूरी जानकारी- कुछ महिलाओं ने दस्तावेज़ सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किए (उदाहरण के लिए, पते, पहचान, आय प्रमाण) आदि।सत्यापन में यदि पता नहीं चलता कि महिला पात्र है या नहीं, तो उन्हें “Rejected / पेंडिंग” में उपयोग किया गया है।
- परिवार की स्थिति- अगर परिवार आयकर दाता है या किसी सरकारी में नौकरी कर रहा हो तो वो इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
- तकनीकी समस्या- आवेदन फॉर्म में गलतियों या फिर DBT लिंक न होना।
रिजेक्ट लिस्ट कैसे चेक करे?
- मैया सम्मान योजना में रिजेक्ट किए गए नाम को चेक करने के लिए आपको सबसे इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको पोर्टल को लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल के होम पेज पर चेक स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करे।
- अब नया पेज खुलेगा, जिसमे आपसे आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर सर्च करे
- यदि आपका नाम रिजेक्ट लिस्ट में शामिल है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा।
नाम रिजेक्ट लिस्ट में शामिल होने पर क्या करे?
यदि आपका नाम इस योजना की रिजेक्ट लिस्ट में शामिल हो गया है तो आप घबराए नही। अगर आप इस योजना की पात्रता को पूरा करते है तो इस योजना के लिए दुबारा आवेदन करे।
Read more:
