SSC Stenographer Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष कुल 731 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यदि आप केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 15 मई, 2026 तय की गई है।

इस भर्ती में भाग लेने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह लेख काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकी इस लेख में इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।यदि आप केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में स्टेनोग्राफर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। 

SSC Stenographer भर्ती की संक्षिप्त जानकारी 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ 
पदों की संख्या 731 पद 
शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास 
जॉब लोकेशन भारत में 
आवेदन मोड ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 
परीक्षा मोड ऑनलाइन (CBT) + स्किल टेस्ट 
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 24 अप्रैल, 2026
आवेदन की अंतिम दिनांक 15 मई, 2026

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 24 अप्रैल, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 15 मई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 मई, 2026
  • आवेदन में संशोधन: 20 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक 
  • परीक्षा दिनांक: जुलाई-अगस्त 2026 

शैक्षणिक योग्यता 

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 12विन कक्षा पास कर रखा हो। इससे साथ में अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफर स्किल भी आणि चाहिए और इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा।

आयु सीमा 

  • एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के ग्रेड ‘C’ पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
  • एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के ग्रेड ‘D’ पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है।
  • अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त, 1999 से पहेल और 1 अगस्त, 2008 के बाद नही हुआ होना चाहिए।
  • इसके साथ में आपको बता दे की  सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग के छात्रों को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
  • आयु की गणना 1अगस्त, 2026 को आधार मानकर की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

वर्ग आवेदन शुल्क 
सामान्य, EWS, OBC/BC100₹
SC, ST/ Female/ PWD 0₹

आपको बता दे की सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतना करना होगा। 

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के  माध्यम से किया जाएगा:

  •  CBT (कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा)
  • स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • मेडिकल टेस्ट 
  • फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार 

परीक्षा पैटर्न 

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती में लिखित परीक्षा (CBT) में कुल 200 बहुविकल्प प्रश्न होते हैं, इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और  जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है। इस परीक्षा में ग़लत उत्तर देने पर 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। 

  • General Intelligence & Reasoning: 50 प्रश्न
  • General Awareness: 50 प्रश्न
  • English Language & Comprehension: 100 प्रश्न

स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में ग्रेड ‘C’ के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड ‘D’ के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए इसमें पहले डिक्टेशन सुनना होगा और उसे फिर कंप्यूटर पर टाइप करना होता है। 

आवेदन प्रक्रिया 

आवेदन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो आपको निचे विस्तार से बताए जाएंगे:

  • सबसे पहले आपको SSC की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड में SSC Stenographer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।अभ्यर्थी को नोटिफिकेशन में दी गई संपूर्ण जानकारी देख लेनी है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • यदि आप नए यूजर है तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद में आवेदन फॉर्म में आपसे जो जानकारी माँगी जाए वो सही से दर्ज कर दे और डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब अपनी वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करे। 
  • इसके बाद में फॉर्म को एक बार चेक करके सबमिट कर दे और उसका एक प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे। 

SSC Stenographer Recruitment Important Links

Official Notification Download Now
Apply OnlineClick Here 

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *