DSSSB Exam Calendar 2026: DSSSB Exam Calendar 2026 जारी, जानें कब होगी आपकी परीक्षा- पूरा एग्जाम कैलेंडर यहाँ देखें

DSSSB Exam Calendar 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बोर्ड ने 22 अप्रैल 2026 को एक नोटिस के माध्यम से जून से लेकर सितंबर के पहले सप्ताह तक होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT) की घोषणा की है।इसमें अलग-अलग भर्तियो की एग्जाम डेट और डिपार्टमेंट की जानकारी दी गई है। इसमें यह भी बताया गया है की कौनसी परीक्षा किस समय में आयोजित करवाई जाएगी।

DSSSB एग्जाम कैलेंडर का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संगठन का नामDelhi Subordinate Service Selection Board (DSSSB) 
परीक्षा का नाम DSSSB Various Post Exam 2026 
पोस्ट कोर्ट अटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिन्टेन्डेन्ट, फोरेस्ट गार्ड, MTS, आदि  
डिपार्टमेंट देल्ली हाई कोर्ट, देल्ली प्रिसोंस, फोरेस्ट और वाइल्डलाइफ आदि डिपार्टमेंट 
कैलेंडर जारी 22 अप्रैल, 2026
परीक्षा मोड क्प्म्पुटर बेस्ड परीक्षा (CBT)
परीक्षा दिनांक जून 2026 से 01 सितंबर 2026 तक
शिफ्ट 2 से 3 शिफ्ट (सुबह / दोपहर / शाम)
आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in

लेटेस्ट न्यूज़ 

अगर आप डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षाओ की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। डीएसएसएसबी बोर्ड ने 22 अप्रैल को नया एग्जाम कैलेंडर वेबसाइट पर जारी कर दिया है।इस कैलेंडर में बताया गया है कि किस भर्ती की परीक्षा कब होगी, उसका नोटिफिकेशन कब आएगा और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे। साथ ही, परीक्षा किस समय आयोजित होगी, इसकी जानकारी भी दी गई है। 

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं जून, जुलाई, अगस्त और 1 सितंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होंगी।ये सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी और कई पोस्ट के लिए दो या तीन शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।इस कैलेंडर में कोर्ट अटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, फॉरेस्ट गार्ड, एमटीएस जैसे कई पद के बारे में बताया गया हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी नई जानकारी समय पर मिल सके।

DSSSB एग्जाम केलिन्डर कैसे डाउनलोड करे?

  • DSSSB एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए आपको DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट और जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Latest News” या “Notification” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद में आपको एग्जाम शेड्यूल की लिंक दिखाई देगी, उस लिंक पर क्लिक करना होगा और कैलेंडर PDF फाइल के रूप में खुल जाएगा।
  • इसके बाद आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फाइल को डाउनलोड कर सकते है।

Official Notification: Click Here

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *