RPSC 2nd Grade Teacher Exam City 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड शिक्षक) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।इसके माध्यम से उम्मीदवार पहले ही जान सकेंगे की उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, जिससे यात्रा और रहने की व्यवस्था समय रहते की जा सके।आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई तक विषयवार किया जाएगा। 

इस परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट या अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन करके यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले या शहर में आवंटित किया गया है। इस लेख में हम आपको एग्जाम सिटी चेक करने की पूरी प्रक्रिया और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। 

RPSC 2nd Grade Teacher Exam City 2026 संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड शिक्षक)
विज्ञापन संख्या 07/EXAM/Sr.Tech.(Sec.Edu.))/ RPSC/EP-1/2025-26
वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे ₹4200)
परीक्षा दिनांक 12 जुलाई से 18 जुलाई , 2026
एग्जाम सिटी जारी 5 जुलाई, 2026 को जारी 
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से 3 दिन पहले 
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Admit Card Latest Update 

RPSC सेकंड ग्रेड टीचर के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से लेकर 17 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। हाल में जारी नोटिस के अनुसार RPSC सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ाकर 9651 कर दिया है।आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से लेकर 18 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है।RPSC सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा की एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विषयवार पदों की संख्या 

विषय पदों की संख्या 
हिन्दी1577
अंग्रेजी1956
संस्कृत1323
गणित2076
विज्ञान2031
सामाजिक विज्ञान600
उर्दू71
पंजाबी14
सिंधी02
गुजराती01
Total Post 9651

RPSC 2nd Grade Exam 2026 Time Table 

S.NO.GROUPSUBJECTEXAM DATEEXAM TIME
1GROUP-AGK GROUP A12 July 202610:00 AM TO 12:00 PM
2SOCIAL SCIENCE12 July 202603:00 PM TO 05:30 PM
3GROUP-BGK GROUP B13 July 202610:00 AM TO 12:00 PM
4HINDI13 July 202603:00 PM TO 05:30 PM
5GROUP-CGK GROUP C14 July 202610:00 AM TO 12:00 PM
6SCIENCE14 July 202603:00 PM TO 05:30 PM
7SANSKRIT15 July 202610:00 AM TO 12:30 PM
8GROUP-DGK GROUP D16 July 202610:00 AM TO 12:00 PM
9MATHEMATICS16 July 202603:00 PM TO 05:30 PM
10ENGLISH17 July 202610:00 AM TO 12:30 PM
11URDU17 July 202603:00 PM TO 05:30 PM
12PUNJABI18 July 202610:00 AM TO 12:30 PM
13SINDHI18 July 202603:00 PM TO 05:30 PM
14GUJARATI18 July 202603:00 PM TO 05:30 PM

RPSC 2nd Grade Admit Card Download 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि एवं कैप्चा कोड भरकर गेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करना है।
  • इससे एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा और इसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • इसके अलावा अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *