Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Out: दोस्तों अगर आपने भी वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है और आप भी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड का इंतज़ार कर रहे है, तो अब आपका इंतजार खत्म हो चुका है। क्योंकी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा वनपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। राजस्थान वनपाल परीक्षा की एग्जाम सिटी की सूचना 22 जून 2026 को जारी की जाएगी जबकि राजस्थान वनपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी कर दिए जाएंगे।अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को एसएसओ आईडी या राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
जैसा की आपको पता होगा इस भर्ती के माध्यम से वन विभाग में कुल 259 पदो पर नियुक्ति की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी से 11 फरवरी, 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। आपको बता दे की राजस्थान वनपाल परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक किया जा रहा है।
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 का मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | फोरेस्टर |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| कुल पद | 259 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 6 जनवरी से 11 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा तिथि | 28 जून 2026 |
| एग्जाम सिटी जारी | 22 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 24 जून 2026 |
| आधिकरिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड अपडेट
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 259 पदों के लिए किया जा रहा है, इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 213 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 46 पद निर्धारित किए गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 28 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजस्थान के 38 जिलों में किया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 24 जून, 2026 से एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
RSMSSB वनपाल परीक्षा पैटर्न 2026
वनपाल की लिखित परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन (OMR-Based) माध्यम से आयोजित की जाती है | परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) का होता है:
| Subject | Number of question | Marks |
| सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन | 50 | 50 |
| दैनिक विज्ञान | 20 | 20 |
| गणित | 15 | 15 |
| समसामयिक मामले | 15 | 15 |
| Total | 100 | 100 |
- प्रश्न का प्रकार: प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे।
- कुल अंक: प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा अर्थात प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- नकारात्मक अंकन: परीक्षा में 1/3 भाग की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, यानी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
- 5 विकल्पों का नियम: नए नियमों के अनुसार, ओएमआर शीट में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते (अटेंप्ट नहीं करना चाहते), तो आपको विकल्प ‘E’ का गोला काला करना अनिवार्य होगा। यदि कोई भी गोला काला नहीं किया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए भी 1/3 अंक काट लिया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षा के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
वनपाल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब एडमिट कार्ड के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में “Rajasthan Vanpal Admit Card 2026” की लिंक पर क्लिक करे।
- अब आपको आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब स्क्रीन पर एडमिट नज़र आएगा।
- अब डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल सकते है।
Notice: Download Now
Read more:
