RSMSSB CET Graduation Level Exam Date 2026 Out: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा तिथि 2026 जारी, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल  

RSMSSB CET Graduation Level Exam Date 2026 Out: राजस्थान के उन सभी युवाओं के लिए एक बहुत ही बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान CET (Common Eligibility Test) ग्रेजुएशन लेवल 2026 की परीक्षा तिथियों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (ग्रेजुएशन लेवल) परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, नोटिफिकेशन और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे हैं। 

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
परीक्षा कराने वाली संस्था राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
परीक्षा का नाम राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET)
विज्ञापन नंबर CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2026 
योग्यता ग्रेजुएशन पास 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा तिथि 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर, 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in 

CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट अपडेट 2026

सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 एक पात्रता परीक्षा है, इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी ही राजस्थान में चल रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओ में भाग ले सकते है। दोस्तों आपको बता दे की अभी तक सीईटी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी नही हुआ है, लेकिन बहुत जल्द ही जारी होने वाला है और आवेदन प्रक्रिया भी जल्दी शुरू हो जाएगी। दोस्तों CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा का आयोजन 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर, 2026 को होगा। इसमें परीक्षा में केवल ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते है।     

आयु सीमा 

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसके साथ में आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा मे निम्नलिखित छुट प्रदान की जाएगी:

  • सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी: 5 वर्ष की छुट 
  • EWS, OBC, EBS, SC, ST एवं सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों: 5 वर्ष की छुट 
  • EWS, OBC, EBS, SC, ST एवं सहरिया वर्ग के महिला अभ्यर्थियों: 10 वर्ष की छुट 

आवेदन शुल्क 

श्रेणी आवेदन शुल्क 
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी ₹600
OBC, SC, ST, EWS, ₹400
दिव्यांगजन अभ्यर्थी ₹400
जिन अभ्यर्थियों की परिवार की आय 2.50 से कम हो ₹400

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CET के मुख्य नए नियम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 के लिए कई बड़े बदलाव लागू किए हैं, जो की निम्नलिखित है:

  • सीईटी स्कोर की वैधता- राजस्थान सीईटी परीक्षा का स्कोर परिणाम जारी होने की तिथि से  3 वर्ष के लिए मान्य रहता है। इस 3 साल के भीतर राज्य में निकलने वाली तमाम 12वीं स्तर की भर्तियों (जैसे एलडीसी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, वनपाल आदि) के मुख्य एग्जाम में बैठने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। 
  • नेगेटिव मार्किंग- गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • न्यूनतम पासिंग मार्क्स- जनरल (General) और OBC/EWS के लिए परीक्षा में कम से कम 40% अंक (300 में से 120) लाना अनिवार्य है। SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35% है।   

 आवश्यक दस्तावेज 

  • 10वीं मार्कशीट 
  • 12वीं मार्कशीट 
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • RSCIT प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पास पोर्ट साइज्ड फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

ग्रेजुएशन लेवल सीईटी के तहत आने वाले प्रमुख पद 

राजस्थान में ग्रेजुएशन लेवल सीईटी को पास करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बिना आप राज्य की कई मुख्य मुख्य भर्तियों में शामिल नहीं हो सकते। इसके अंतर्गत आने वाले प्रमुख पद निम्नलिखित हैं: 

  • पटवारी 
  • ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
  • जूनियर अकाउंटेंट 
  • डिप्टी जेलर 
  • प्लाटून कमांडर 
  • छात्रावास अधीक्षक ग्रेड- II
  • महिला पर्यवेक्षक

CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2026 टाइम टेबल 

Exam Name Exam Date Shift Exam Time 




CET Graduation  Level Exam 2026
1 दिसम्बर, 2026Shift- I9:00 AM To 12:00 PM 
1 दिसम्बर, 2026Shift- II3:00 PM To 6:00 PM 
2 दिसम्बर, 2026Shift- I9:00 AM To 12:00 PM 
2 दिसम्बर, 2026Shift- II3:00 PM To 6:00 PM 
3 दिसम्बर, 2026Shift- I9:00 AM To 12:00 PM 
3 दिसम्बर, 2026Shift- II3:00 PM To 6:00 PM 

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा पैटर्न 

Subject Number of Question Marks 
सामान्य विज्ञान 10वीं लेवल 3876
राजस्थान का सामान्य ज्ञान (राजस्थान की भूगोल, इतिहास, कला संस्कृति और राजनीति )3060
सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी 2244
तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता और गणित 4590
बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान 1530
Total 150300
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (MCQ)
  • समयावधि: 3:00 घंटे 
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 150
  • कुल अंक: 300
  • नेगेटिव मार्किंग: ⅓
  • पात्रता मानदंड: इस मुख्य परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाने अनिवार्य होते हैं, जबकि SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा 35% रखी गई है। 

CET ग्रेजुएशन एग्जाम 2026 नोटिस कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद में लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन में उपलब्ध “CET Exam Date Notice” के लिंक पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर PDF दिखाई देगी।
  • अब सी PDF को डाउनलोड कर ले।  

CET Notice: Download Now

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *