Rajasthan LDC Exam Date 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तमाम युवाओं के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।इसके अनुसार राजस्थान लिपिक ग्रेड सेकंड/ कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा इसमें प्रथम पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित होगा जबकि दूसरा पेपर दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस लेख में हम आपको राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे- परीक्षा की तिथि, एग्जाम पैटर्न, और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
Rajasthan LDC Exam Date 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | क्लर्क ग्रेड- II / जूनियर असिस्टेंट |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
| कुल पद | 10644 |
| वेतन | पे मैट्रिक्स लेवल- 5 |
| पात्रता | CET 12वीं पास |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 15 जनवरी से 13 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा दिनांक | 5 जुलाई, 2026 |
परीक्षा तिथि
| S.No | Name Of Examination | Exam Date | Paper | Time |
| 1 | लिपिक ग्रेड II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 | 5 जुलाई, 2026 (रविवार) | पेपर- 1 | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 2 | लिपिक ग्रेड II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 | 5 जुलाई , 2026 (रविवार) | पपेर- 2 | दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक |
परीक्षा पैटर्न
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 भर्ती में दो पेपर का आयोजन किया जाएगा, जो की निम्नलिखित है:
| पेपर | प्रश्न पत्र | समय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| पेपर- I | सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित | 3 घंटे | 150 | 100 |
| पेपर- II | सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी | 3 घंटे | 150 (75 हिंदी + 75 अंग्रेजी) | 100 |
- प्रश्न का प्रकार- बहुविकल्प (MCQ)
- कुल प्रश्नों की संख्या- 300
- कुल अंक- 200
- नेगेटिव मार्किंग- ⅓
टाइपिंग टेस्ट
लिखित परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही दूसरे चरण कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।आपको बता दे की लिखित परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों के दोनों पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाने अनिवार्य है। टाइपिंग टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में लिया जाएगा और टाइपिंग टेस्ट में न्यूनतम 36% अंक लाना अनिवार्य होगा जिसमे आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी। टाइपिंग टेस्ट का विवरण निचे दिया गया है:
| S.No | विवरण | अवधि | अंक |
| 1 | कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण – गति परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 2 | कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण – दक्षता परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 3 | कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – गति परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 4 | कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – दक्षता परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
LDC एग्जाम डेट नोटिस कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Admit Card” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Download Admit Card for Rajasthan LDC/Junior Assistant Exam 2026” के लिंक को चुनें।
- यहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर (Application No.), जन्म तिथि (Date of Birth) और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Read more:
