REET Mains level 1 Teacher Recruitment 2026: राजस्थान के हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही सुखद समाचार सामने आया है। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा रिक्तियों की समीक्षा की गई, जिसके बाद यह पाया गया कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कई पद अभी भी खाली पड़े हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, रीट लेवल-I के मूल नोटिफिकेशन में पदों की संख्या को बढ़ाने का संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार 2000 पदों की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद में अब 7000 पदों पर भर्ती की जाएगी।इसमें शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों के पद शमिल है।
राजस्थान में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर काफी राहत देने वाली मानी जा रही है। संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र दोनों में पदों का वर्गीकरण किया गया है तथा आरक्षण नियमों के अनुसार महिला, विधवा, परित्यक्ता और अन्य वर्गों को भी अलग-अलग आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
रीट मैन्स टीचर भर्ती लेवल-1 पदों में बढ़ोतरी
इस भर्ती के सबसे अधिक पद प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सामान्य शिक्षा क्षेत्र में रखे गए है। संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कुल 7000 पद होंगे जिनमे 6146 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए तथा 854 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में जिला वार और वर्ग वार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई है।
पदों का विवरण
नई विज्ञप्ति के अबुसार पदों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार से है:
| विभाग का नाम | पद का नाम | विज्ञप्ति पद संख्या |
| संस्कृत शिक्षा विभाग | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती लेवल-1 (संस्कृत) | 187 |
| संस्कृत शिक्षा विभाग | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती लेवल- 1 (सामान्य) | 449 |
| प्रारंभिक शिक्षा विभाग | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती लेवल- 1 (सामान्य) | 7000 |
Official Notification:http://mrcadda.com/wp-content/uploads/2026/05/REET-Mains-Teacher-Recruitment-Level-I-Vacancies-Increased.pdf
Read more:
