SSC GD Constable Exam City Intimation 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को आयोजित की जाएगी।एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से 30 मई, 2026 तक किया जाएगा। 

संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी)
विज्ञापन संख्या SSC GD EXAM 2026
फोर्सेजBSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, AR, SSF, NIA
पात्रता 10वीं पास 
आयु सीमा 18 से 23 वर्ष 
पोस्ट 25487 पद 
वेतन Level-3 (₹21,700 से लेकर ₹69,100) प्रति माह 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2025 तक 
परीक्षा दिनांक 27 अप्रैल से 30 मई, 2026
एग्जाम सिटी जारी दिनांक 19 अप्रैल, 2026
एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले 
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

SSC GD Exam CIty लेटेस्ट न्यूज़ 

SSC GD भर्ती देशभर में आयोजित होने वाली एक बड़ी परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं।इस बार एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल पद के लिए 25487 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। हाल ही में 11 अप्रीक को एसएससी जीडी के लिए एग्जाम डेट घोषित हो गई है एसएससी जीडी के लिए परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 30 मई 2026 तक किया जाएगा। 

आपको बता दे की एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर के बारे में पता चलता है, यह स्लिप इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि अभ्यर्थी समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने का प्रबंध कर सकें। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा।  

 परीक्षा का मुख्य शेड्यूल

आयोग द्वारा परीक्षा को चार मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है:

पहला सप्ताह 27 अप्रैल से 02 मई 2026
दूसरा सप्ताह 04 मई से 09 मई 2026
तीसरा सप्ताह 18 मई से 23 मई 2026
चौथा सप्ताह 25 मई से 30 मई 2026

SSC GD 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद में सिटी स्लिप खुल जाएगी, जिसमे आपको परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा के शहर का नाम दिखाई देगा।
  • इसके बाद में ‘Download City Intimation’ बटन पर क्लिक करें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *