ICSIL Recruitment 2026: बिना परीक्षा सीधी भर्ती! ICSIL में 10वीं और 12वीं पास के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका, ऐसे करे आवेदन 

ICSIL Recruitment 2026: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने विभिन्न गैर-तकनीकी और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती डेटा एंटरी ऑपरेटर, MTS एवं ड्राईवर के पदों पर आयोजित करवाई जा रही है।इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन 4 जुलाई से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2026 तक कर सकते है।यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन मौका है जो दिल्ली/एनसीआर या केंद्र सरकार के उपक्रमों के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में कई पदों के लिए चयन बिना किसी जटिल लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू या शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जा सकता है। आइए इस पोस्ट में जानते हैं योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का पूरा तरीका। 

CSIL Recruitment 2026: मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) 
विज्ञापन संख्या ICSIL/RC/10-A/ICSIL/Various Post/2026-27 
पदों के नाम MTS, डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), हेल्पर व अन्य पद 
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, 12वीं पास (पदों के अनुसार) 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 4 जुलाई से लेकर 11 जुलाई, 2026
नौकरी का स्थान दिल्ली / एनसीआर 
आधिकारिक वेबसाइट www.icsil.in 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी तिथि: 1 जुलाई, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 4 जुलाई, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जुलाई, 2026

आयु सीमा 

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:

पद का नाम आयु सीमा 
ग्रेजुएट डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)21-45 वर्ष  
12वीं पास डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO):18-45 वर्ष 
MTS18-45 वर्ष 
ड्राईवर 18-45 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले One Time Registration (OTR) शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹590 शुल्क का भुगतना करना होगा। आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता 

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
ग्रेजुएट डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)ग्रेजुएशन + अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM + 3 महीने का कंप्यूटर कोर्स 
12वीं पास डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO):12वीं + अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM + 3 महीने का कंप्यूटर कोर्स 
MTS10वीं पास 
ड्राईवर 10वीं पास + वैलिड LMV ड्राइविंग लाइसेंस 

चयन प्रक्रिया 

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित स्टेप्स में किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 
  2. पात्रता वेरिफिकेशन 
  3. पैनल प्रिपरेशन 
  4. इंटरव्यू 
  5. फाइनल लिस्ट 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आईसीएसआईएल की आधिकारिक वेबसाइट icsil.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Careers’ वाले विकल्प पर क्लिक करें और OTR पूरा करे और ₹590 शुल्क का भुगतान करे।
  • संबंधित भर्ती के विज्ञापन लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें ताकि सभी नियम समझ आ सकें।
  • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सही-सही दर्ज करें।
  • अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं/12वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म को री-चेक करके ‘Submit’ बटन दबाएं और फाइनल सबमिशन का एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *