RPSC SI 2021 Eligible Candidate List: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उपनिरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण आधिकारिक अपडेट सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा SI भर्ती 2021 परीक्षा को निरस्त करते हुए दोबारा परीक्षा का आयोजन करने का ऐलान किया है।SI भर्ती 2021 परीक्षा का आयोजन 20 सितम्बर 2026 को किया जाना तय किया गया है।इसी क्रम में RPSC ने इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।
जो भी उम्मीदवार इस लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं और अपने चयन व पात्रता का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप इस लिस्ट को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया क्या होने वाली है।
RPSC SI 2021 Eligible Candidate List Overview
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | SI Re-Exam 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 08/Exam/SI[PC/EP-1/2020-21 |
| पदों की संख्या | 859 पद |
| पुराणी परीक्षा तिथि | 13 से लेकर 15 सितम्बर, 2021 |
| परीक्षा स्थिति | परीक्षा निरस्त |
| कुल पात्र उम्मीदवार | 3,83,097 |
| परीक्षा की नई तिथि प्रस्तावित | 20 सितम्बर, 2026 |
| SI पात्र उम्मीदवार सूचि जारी तिथि | 7 जुलाई, 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
RPSC SI 2021 Eligible List Latest News
RPSC द्वारा SI भर्ती 2021 की परीक्षा में गड़बड़ियो और विवादों के चलते हुए भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। RPSC द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित की गई है। SI भर्ती 2021 के लिए परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। SI भर्ती 2021 दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में भाग लिया था ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 383097 है लेकिन आयोग द्वारा 22 मई 2026 को एक लिस्ट जारी की गई है इस लिस्ट में उन सभी योग्य अभ्यर्थियों के नाम है जो सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 में हिस्सा ले सकते हैं।
RPSC द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के दोनों पेपर में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिस्ट जारी कर दी गई है इस लिस्ट में अभ्यर्थी की एप्लीकेशन आईडी, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, गृह जिला, जन्मतिथि, एसएसओ आईडी सहित सभी जानकारी दी गई है इस लिस्ट के जारी होने से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है क्योंकि अभ्यर्थी इसमें यह देखकर पता लगा सकते हैं कि वह अब आरपीएससी सब इंस्पेक्टर की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं या नहीं।
RPSC SI 2021 Eligible List कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दाईं ओर चल रहे ‘News and Events’ या ‘Important Links’ के सेक्शन पर नजर डालें।
- यहाँ आपको “Eligible Candidate List for Sub Inspector Combined Comp. Exam 2021” का सक्रिय लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी या डाउनलोड हो जाएगी।
- अपना नाम/रोल नंबर खोजें: इस पीडीएफ लिस्ट में आप Ctrl + F का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम डालकर सर्च कर सकते हैं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इस लिस्ट का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Read more:
