CRPF Tradesman Recruitment 2026: CRPF में ट्रेड्समैन के 9175 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जानें एग्जाम पैटर्न की पूरी डिटेल

CRPF Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस साल कुल 9175 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। 9175 पदों में से 9,096 पद पुरुषो के लिए और 79 पद महिलाओ के लिए निकाले गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए है, ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से शुरू हो चुके है और 19 मई 2026 तक आवेदन भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती में संपूर्ण भारत से महिला और पुरुष अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए न्यूनता, 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। आइए आज इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।

CRPF भर्ती 2026 का सक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
भर्ती का नाम कांस्टेबल (टेक्निकल & ट्रेडमैन) 
विभाग का नाम सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स (CRPF)
कुल रिक्त पद 9175 पद 
जॉब लोकेशन भारत 
वेतन लेवल-3  (21,700₹ से  69,100₹ प्रति महिना 
नोटिफिकेशन जारी दिनांक 8 अप्रैल, 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 20 अप्रैल से 19 मई, 2026 तक 
आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 8 अप्रैल, 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 20 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 19 मई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 मई, 2026

आवेदन शुल्क 

CRPF ट्रेडमैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो की निम्नलिखत है:

  • सामान्य/ OBC/ EWS- ₹100  
  • SC/ ST/ महिला/ एक्स-सर्विसमेन- निशुल्क 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक- 19 मई, 2026

आयु सीमा 

CRPF ट्रेडमैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है।इसके अलावा ड्राइवर पोस्ट के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

सीआरपीएफ भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:

  • ड्राईवर- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो और हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • मैकेनिक मोटर वाहन- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो और साथ में सम्बंधित ट्रेड में ITI एवं अनुभव होना चाहिए।
  • पायनियर- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो और साथ में सम्बंधित ट्रेड में ITI एवं अनुभव होना चाहिए।
  • अन्य सभी ट्रेडमैन पद के लिए 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड में कुशल होना चाहिए।इसके साथ में उम्मीदवार को ITI कर रखा हो और अनुभव भी होना चाहिए। 

चयन प्रक्रिया 

सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।इसके साथ सभी उम्मीदवार ये बात भी जान ले की उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक स्टेज पर प्रवेश पत्र की दो रंगीन प्रिंट कॉपी साथ ले जानी होगी और इसमें से के कॉपी को परीक्षा केंद्र पर जमा करवानी होगी।

  1. शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): सबसे पहले उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षा देनी होगी,जिसमे उम्मीदवार की लंबाई, सीना और दौड़ की जांच होगी।
  2. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): ऑनलाइन लिखित परीक्षा 
  3. ट्रेड टेस्ट (कौशल परीक्षा): जिस पद के लिए आपने आवेदन किया है (जैसे खाना बनाना या ड्राइविंग), उसका प्रैक्टिकल टेस्ट लिया जाएगा।यह 50 अंक का होगा, जिसे केवल क्वालीफाई ही करना होगा।
  4. दस्तावेज सत्यापन 
  5. मेडिकल टेस्ट 

एग्जाम पैटर्न

CRPF भर्ती में लिखित परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में होगी।जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे।इसमें 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न होंगे।आपको बता दे की CBT परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।इस प्रश्नपत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Subjectप्रश्नों की संख्याकुल अंक 
General Intelligence & Reasoning25
General Knowledge & Awareness2525
Mathematics2525
English / Hindi2525
Total 100100

आवेदन प्रक्रिया 

  • CRPF ट्रेडमैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख ले और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
  • इसके बाद में अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर दे।
  • अब आवेदन फार्म के अंदर पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है इसके पश्चात अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अब नीचे दिए गए फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन का सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल लेना है ताकि भविष्य में काम आ सके।

Official Notification: Download Now

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *