RSMSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026: 18 अप्रैल को होगी परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

RSMSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान में कृषि विभाग के तहत एग्रीकल्चर सुपरवाइजर (कृषि पर्यवेक्षक) के 1100 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पद पर परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल को किया जा रहा है और 13 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसका आधिकारिक नोटिस विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। यदि आप भी इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/ RSSB)
पद का नाम एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 
कुल पद 1100
परीक्षा तिथि 18 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 13 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Latest News 2026

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा का आयजन कुल 1100 पदों के लिए जा रहा है, जिसमे से 944 पद नॉन टीएसपी के लिए और 156 पद टीएसपी के लिए निर्धारित किए गए हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 13 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक भरे गए थे।एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की परीक्षा  का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाने वाला है और परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं यहां पर एक बात का ध्यान रखें कि जिन भी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में भाग लेना है पहले एडमिट कार्ड अपना डाउनलोड कर ले क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा इसके साथ ही आप ये जान ले की एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1.5 घंटे पहले पहुँचना अनिवार्य है, क्योंकी परीक्षा सेण्टर पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग की जाएगी और प्रवेश दवार 1 घंटे पहले बंद हो जाएगा। आपको सेंटर पर अपने साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) और एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट साथ ले जाना न भूलें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले ऑफिसियल rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Admit Card या Latest Announcement लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ‘Agriculture Supervisor Exam  Admit Card 2026’ की लिंक खोलें।
  • अपने एप्लीकेशन और जन्म तिथि दर्ज कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • अपने डिवाइस में PDF डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल ले।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *