SSC GD 2026 Exam Schedule: लाखों उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म हुआ! कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी GD कांस्टेबल भर्ती 2026 की नई परीक्षा तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। पहले यह परीक्षा फरवरी में होनी थी, लेकिन अब इसे नए शेड्यूल के अनुसार 27 अप्रैल 2026 से 30 मई, 2026 तक आयोजित करवाया जाएगा। इस बार आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए “परीक्षा स्लॉट” स्वयं चुनने की सुविधा दी है।SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए स्लॉट सिलेक्शन आज 11 अप्रैल 3:00 बजे से शुरू हो गया है जो 15 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी)
विज्ञापन संख्या SSC GD EXAM 2026
पोस्ट 25487 
वेतन Level-3 (₹21,700 से लेकर ₹69,100) प्रति माह 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2025 तक 
परीक्षा दिनांक 27 अप्रैल से 30 मई, 2026

लेटेस्ट न्यूज़ 

एसएससी जीडी के लिए एग्जाम डेट घोषित हो गई है एसएससी जीडी के लिए परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 30 मई 2026 तक किया जाएगा इसके लिए नोटिफिकेशन 1 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक भरे गए थे। इस बार SSC ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर भी जोड़ा है, जिसमे अभ्यर्थियों को परीक्षा सप्ताह चुनने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षा चार अलग-अलग हफ्तों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सभी सप्ताहों के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम में चयन करना होगा। यह सुविधा 11 अप्रैल 2026 को से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह विकल्प भर सकते हैं। 

 परीक्षा का मुख्य शेड्यूल

आयोग द्वारा परीक्षा को चार मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है:

पहला सप्ताह 27 अप्रैल से 02 मई 2026
दूसरा सप्ताह 04 मई से 09 मई 2026
तीसरा सप्ताह 18 मई से 23 मई 2026
चौथा सप्ताह 25 मई से 30 मई 2026

चयन प्रक्रिया 

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित स्टेप्स में किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा 
  • फिजिकल टेस्ट 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
  • फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

SSC GD कांस्टेबल की एग्जाम डेट कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल एक्जाम डेट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे एग्जाम डेट का नोटिस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी इसमें अपनी परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं और दी गई जानकारी देख सकते हैं।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *