SECL Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व कोल्डफील्ड लिमिटेड में 1055 पदों के लिए 15 अप्रैल से करें आवेदन, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता 

SECL Recruitment 2026: अगर आप कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। SECL ने माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर, असिस्टेंट फोरमैन और डिप्टी सर्वेयर के कुल 1055 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से लेकर 14 मई 2026 तक भरे जाएंगे। आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।

संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
Recruitment OrganizationSouth Eastern Coalfields Limited (SECL)
Post Name Mining Sirdar, Dy. Surveyor, Assistant Foreman
Advt No.SECL/ HR/ MP/ Recruitment/ 2026/ 166
Vacancy 1055 Posts
Salary ₹47,330.25 Per Month
Mode of Apply Online 
Application date 15 April to 14 May 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक-  08 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 मई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 मई 2026

पदों का विवरण 

पद का नाम रिक्तियां 
माइनिंग सरदार (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)477 पद 
डिप्टी सर्वेयर (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)43 पद 
असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)435 पद 
कुल पद 1055

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष 
  • आयु की गणना: 08 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी
  • आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • UR / OBC / EWS: ₹1180 (₹1000 + 18% GST)
  • SC / ST / PwBD / महिला: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड- ऑनलाइन 
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 मई 2026

शैक्षणिक योग्यता 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
माइनिंग सरदार (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)10वीं + माइनिंग योग्यता / डिप्लोमा 
डिप्टी सर्वेयर (टेकनिकल सुपरवाइजरी ग्रेड C)10वीं + सर्वे सर्टिफिकेट / डिप्लोमा 
असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)10वीं + इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 

चयन प्रक्रिया 

दक्षिण पूर्व कोल फील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।  इसमें तकनीकी ज्ञान से संबंधित 70 प्रश्न, जबकि सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, संख्यात्मक योग्यता एवं सामान्य जागरूकता से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पेपर 100 अंकों का होगा और प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक अंक का होगा और इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

सैलरी 

चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹47,330 प्रतिमाह का शुरुआती वेतन (Basic Pay) मिलेगा।

आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
  • आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
  • होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।

Notification:http://mrcadda.com/wp-content/uploads/2026/04/SECL-Recruitment-2026-Notification.pdf

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *