Railway SCR Recruitment 2026: SCR ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस के 2801 रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।रेलवे दक्षिण मध्य अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 11 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे दक्षिण मध्य अपरेंटिस भर्ती के लिए अंतिम दिनांक से पहले अवश्य आवेदन कर दे। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। आपको इस लेख में इस भर्ती से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम दक्षिण मध्य रेलवे (SCR)
पद का नाम अपरेंटिस 
विज्ञापन संख्या SCR/P-HQ/RRC/111/Act. App/2025-26
कुल रिक्तियां2801
पात्रता 10वीं और ITI पास 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 12 मार्च से 11 अप्रैल, 2026
जॉब प्रकारअपरेंटिस 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • आवेदन प्रारंभ- 12 मार्च, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक- 11 अप्रैल, 2026

पदों का विवरण 

दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती में कुल मिलाकर 2801 पदों पर  रिक्तियां निकाली गई है और अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:

पद का नाम रिक्तियां 
एसी मैकेनिक (AC Mechanic)251 पद 
कारपेंटर (Carpenter)22 पद
COPA181 पद
डीजल मैकेनिक 105 पद
इलेक्ट्रीशियन 1258 पद
फिटर539 पद
मशीनिस्ट54 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 88 पद
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स 33 पद
मचिनिस्ट 54 पद
MMTM24 पद
पेंटर 32 पद
वेल्डर202 पद
मोटर मैकेनिक 12 पद
Total 2801 पद

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

  • General/OBC/EWS: 100 रुपये।
  • SC/ST/PWD/Women: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा 

दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु 24 वर्ष टी की गई है। दोस्तों आप आवेदन करने से पहले ये जान ले की उम्मीदवारों की आयु की गणना 11 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में भारत के सभी आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट दी जाएगी।नियमानुसार ओबीसी (OBC) को 3 वर्ष, एससी/एसटी (SC/ST) को 5 वर्ष और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता 

दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती में आवेदन करने के लिए  उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matriculate) कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ में संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।जो अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्राप्त क्र चुके है वे इस भर्ती के लिए 11 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते है।

आवश्यक दस्तावेज सूचि 

आवेदन करने से पहले और दस्तावेज सत्यापन के समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजो की सूचि अनिवार्य रूप से होनी चाहिए:

  • 10वीं की मार्कशीट 
  • ITI प्रमाण पत्र 
  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

  1. मेरिट लिस्ट: चयन 10वीं कक्षा और ITI दोनों के प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा।
  2. दस्तावेज सत्यापन (DV): मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  3. मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले उम्मीदवार का मेडिकल फिट होना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया 

दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फ़ॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले SCR की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद में भर्ती का आधिकरिक नोटिफिकेशन पढ़े।
  • अब आपको रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा और आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में आपसे जो जानकारी पूछी जाए वो सही से दर्ज कर दे, ध्यान रहे कोई भी जानकारी गलत दर्ज न करे।
  • फिर आपको फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज (10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट ले लें। 

Notification:http://mrcadda.com/wp-content/uploads/2026/04/ACT-APP-RRC-NOTIFICATION-2025-26.pdf

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *