KVS Samvida Sathi Bharti 2026: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।यह भर्ती टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों पदों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।दोस्तों आपको बता दे की इस बार संविदा टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन संविदा साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है और एक अभ्यर्थी अधिकतम 3 विद्यालयों के लिए सम्बंधित पद के लिए आवेदन कर सकता है।
KVS हर साल रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा शिक्षकों की नियुक्ति करता है। यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी होती हैं, लेकिन प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालयों में काम करने का अनुभव आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
उद्देश्य केन्द्रीय विद्यालय में संविदा के आधार पर नियुक्ति 
जॉब प्रकार संविदा के आधार पर 
कौन आवेदन कर सकता है जिन अभ्यर्थियों ने PGT, TGT, PRT, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, स्पोर्ट्स कोच आदि ऐसे कोर्स कर रखे हो 
आवेदन मोड ऑनलाइन (पोर्टल के माध्यम से)
पोर्टल का नाम केन्द्रीय संविदा साथी पोर्टल 
चयन प्रक्रिया इंटरव्यू, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर 

आवेदन शुल्क 

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नही है, ये बिलकुल ही निशुल्क है।

आयु सीमा 

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता 

दोस्तों केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है और अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।इसके साथ में कुछ पदों के लिए उम्मीदवार के पास अनुभव और CTET जैसी योग्यता भी आवश्यक है।

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
PGTPost Graduation + B.Ed (50% अंक )
TGTसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) + B.Ed + CTET 
PRT12वीं (50% अंक) + D.El.Ed/B.Ed और CTET (Paper I) उत्तीर्ण
Computer Insector B.Tech (CS/IT), BCA, MCA या समकक्ष
Non-Teaching Post 10वीं, 12वीं या पद के अनुसार डिग्री  

चयन प्रक्रिया 

KVS संविदा भर्ती के लिए आमतौर पर कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होती है:

  • शैक्षणिक योग्यता 
  • अनुभव 
  • इंटरव्यू 
  • दस्तावेज सत्यापन 

आवेदन प्रक्रिया 

KVS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाएं।
  • नया रजिस्ट्रेशन (New Registration):
    • होमपेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना नाम, चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
    • एक सुरक्षित पासवर्ड बनाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन (Login) करें:
    • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करके Login करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी भरें:
    • अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे पिता का नाम, जन्म तिथि, पता आदि सही-सही भरें।
  • पद और विद्यालय का चयन:
    • आप जिस पद (जैसे PGT, TGT, PRT) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें।
    • आप अपनी प्राथमिकता के अनुसार अधिकतम 3 केंद्रीय विद्यालयों का चयन कर सकते हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:
    • अपनी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बीएड/डीएलएड और सीटेट (CTET) की जानकारी भरें।
    • यदि आपके पास टीचिंग का कोई अनुभव है, तो उसे भी दर्ज करें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें:
    • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
    • जरूरी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट्स) की PDF फाइल अपलोड करें।
  • फाइनल सबमिट:
    • पूरे फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें (Preview)।
    • सब कुछ सही होने पर “Final Submit” बटन पर क्लिक करें।
    • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर जरूर रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *