SSB Constable Recruitment 2026: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन और ड्राइवर) के रिक्त पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 827 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।इस भर्ती के लिए सभी राज्य के महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 20 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संगठन का नामसशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नामकांस्टेबल (ट्रेड्समैन, ड्राइवर, कुक, सफाईवाला, आदि)
कुल रिक्तियां827 पद 
योग्यता10वीं पास + संबंधित ट्रेड में दक्षता
आयु सीमा18 से 27 वर्ष (पद के अनुसार)
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटssb.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • आवेदन प्रारंभ: 21 मार्च, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 20 अप्रैल, 2026
  • परीक्षा दिनांक: अभी जारी नही की गई है 

पदों का विवरण

SSB ने इस भर्ती को विभिन्न ट्रेडों में विभाजित किया है, जिनमें प्रमुख हैं:

पद का नाम पदों की संख्या 
कांस्टेबल (ड्राइवर)553 पद 
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)274 पद 
Total Post827 पद 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य, OBC, EWS: 100₹
  • SC, ST, महिला, X- सर्विसमैन: निशुल्क 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से 

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष (कार्पेंटर के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष तक और माली, धोबी, नाई, दर्जी, वाटर कैरियर, वेटर के लिए अधिकतम आयु 23वर्ष निर्धारित की गई है)।
  • सरकारी नियमों के अनुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आयु की गणना 20 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
कांस्टेबल (ड्राइवर)10वीं पास और भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
कांस्टेबल (वेटरनरी)10वीं पास और किसी मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा अस्पताल में विभिन्न प्रकार के जानवरों के उपचार में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (नर्सिंग)10वीं पास, रेड क्रॉस सोसाइटी या सेंट जॉन एम्बुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (बढ़ई, माली, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वाटर कैरियर, वेटर)10वीं पास के साथ ITI प्रमाण पत्र और 1 वर्ष का अनुभव तथा सम्बंधित ट्रेड में 2 साल का कार्य अनुभव 

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा- इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 18 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी फिर शारीरिक मानक परीक्षण होगा।
  2. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)- इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और रीजनिंग पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जो  की 100 अंक का होगा, जिसके लिए आपको 2घंटे का समय दिया जाएगा और इस परीक्षा में 50% अंक लाने अनिवार्य है। 
  3. ट्रेड टेस्ट- लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा यह 50 अंकों का होगा और इसको केवल क्वालीफाई ही करना होगा। 
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)- सभी प्रमाणपत्रों की जांच।
  5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले। 
  • होमपेज पर ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ Registration करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *