REET 3rd Grade Teacher Result 2026: खत्म हुआ इंतज़ार! राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर रिजल्ट अपडेट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट

REET 3rd Grade Teacher Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड अब लेवल-1 और लेवल-2 के परिणामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। 

राज्य के सरकारी स्कूलों में कुल 7,759 पदों पर नियुक्ति के लिए यह भर्ती आयोजित की गई है। इसके लिए राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 किसी भी समय आधिकारिक पोर्टल पर लाइव किया जा सकता है।यदि आप भी इस भर्ती का हिस्सा रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB)
पद का नाम थर्ड ग्रेड टीचर (लेवल-1 और लेवल-2)
विज्ञापन संख्या 08/2025 और 09/2025
कुल पद 7759
वेतन लेवल- 10
आवेदन दिनांक 7 नवम्बर से 6 दिसम्बर, 2025
परीक्षा दिनांक 17 जनवरी से  20 जनवरी, 2026
आंसर की जारी 27 फरवरी, 2026
रिजल्ट डेट अप्रैल 

लेटेस्ट अपडेट 

सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अप्रैल 2026 के मध्य तक लेवल-1 का परिणाम जारी कर सकता है, जिसके तुरंत बाद लेवल-2 के विभिन्न विषयों (हिंदी, अंग्रेजी, गणित-विज्ञान, सामाजिक अध्ययन आदि) के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड फिलहाल आपत्तियों के निस्तारण और फाइनल आंसर की (Final Answer Key) तैयार करने में जुटा है।

चयन के बाद की प्रक्रिया

रिजल्ट में सफल घोषित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आपको अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जो निम्नलिखित है:

  • रीट प्रमाण पत्र
  • नवीनतम जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • 10वीं की मार्कशीट 
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • BSTC/ B.ED डिग्री और मार्कशीट 
  • ग्रेजुएशन की डिग्री और मार्कशीट 
  • चरित्र प्रमाण पत्र  
  • अपडेटेड आधार कार्ड 
  • नया पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • अन्य विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

कैसे चेक करें राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख पाएंगे:

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर के ऊपर क्लिक कर देना है।
  3. होमपेज पर दिए गए ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  4. यहाँ “Primary/Upper Primary School Teacher 2026 Result” के लिंक को खोजें।
  5. लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल डाउनलोड होगी।
  6. इस PDF में अपना Roll Number सर्च करें। यदि आपका नंबर लिस्ट में है, तो आप दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चयनित हो चुके हैं।

निष्कर्ष 

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 के परिणाम की घड़ी करीब है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। जैसे ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक सक्रिय होगा, हम यहाँ अपडेट कर देंगे।शुभकामनाएं! उम्मीद है कि आप इस बार शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा करेंगे।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *