8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और 8वें वेतन आयोग की तैयारी शुरू!

8th Pay Commission News: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए आधिकारिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जी हां खबरों के अनुसार सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है और साथ ही महंगाई भत्ता (DA) में लगभग 11% बढ़ोतरी की संभावना भी बताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलेगी।लेकिन आपको बात दे की अंतिम फैसला पूरी तरह 8 वें वेतन आयोग की सिफारिश और सरकार के निर्णय पर ही निर्भर करेगा।

आठवां वेतन आयोग क्या है?

वेतन आयोग एक समिति है, जिसका गठन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है,  जिसका मुख्य काम सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते (Allowances) और पेंशन की समीक्षा करना और उनमें बढ़ोतरी की सिफारिश करना होता है।समय के साथ महंगाई बढ़ती है और जीवन स्तर बदलता है। 10 साल पुराने वेतन ढांचे (Salary Structure) पर काम करना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए, सरकार हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग गठित करती है 

दोस्तों आपको बता दे की 7वां वेतन आयोग वर्ष 2016 में लागू हुआ था। अब उसे लगभग 10 साल हो चुके हैं। इसलिए सरकार ने आठवें वेतन आयोग की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में उनका वेतन और भत्ते बढ़ सकते हैं। लेकिन इसका पूरा असर 2026 या उसके बाद ही दिखाई देगा।

वेतन आयोग का मुख्य उद्देश्य 

हर 10 वर्ष में नया वेतन आयोग का गठन किया जाता है, जिसका सबसे पहले अध्यक्ष और अन्य  सदस्य को चुना जाता है। सभी सदस्य और अध्यक्ष अल्हग-अलग क्षेत्रो के विशेषज्ञ होते है। इसके बाद में समिति अलग-अलग मंत्रालय और आर्थिक रिपोर्ट से जानकारी प्राप्त कर सर्वे किया जाता है।इसके बाद में अपनी सिफारिशे सरकारी को दी जाती है। सारकार चाहे तो उन सिफ़ारिशो को मान सकती है या उनमें बदलाव भी कर सकती है। यह प्रक्रिया लगभग 2 से 3 साल तक चलती है।

फिटमेंट फैक्टर की भूमिका 

जब भी कोई नया वेतन आयोग आता है, तो वह पिछले वेतन ढांचे को पूरी तरह बदल देता है। फिटमेंट फैक्टर एक संख्या है, जिससे नया वेतन टी किया जाता है।इसके माध्यम से पुराने मूल वेतन को फिटमेंट फैक्टर से गुणा किया जाता है और फिर नया वेतन टी किया जाता है।

उदाहरण के लिए: 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था। इसका मतलब था कि यदि किसी कर्मचारी की पुरानी बेसिक सैलरी ₹10,000 थी, तो उसे 2.57 से गुणा करके नई बेसिक सैलरी ₹25,700 कर दी गई।

DA, HRA और अन्य भत्तो पर प्रभाव 

जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा, तो यह केवल आपकी बेसिक सैलरी को ही नहीं बढ़ाएगा, बल्कि उससे जुड़े सभी भत्तों के गणित को भी पूरी तरह बदल देगा। चूँकि अधिकांश भत्ते बेसिक सैलरी के प्रतिशत (%) पर आधारित होते हैं, इसलिए बेसिक बढ़ते ही कुल वेतन में बड़ा उछाल आता है।अभी खबर है कि फरवरी 2026 से DA में 11% की बढ़ोतरी हो सकती है। HRA शहर के हिसाब से अलग-अलग होता है। बड़े शहरों में यह ज्यादा होता है।

इसके अलावा ग्रेच्युटी, PF और पेंशन पर भी इसका असर पड़ता है। यानी कर्मचारियों को नौकरी के दौरान और रिटायर होने के बाद भी फायदा मिलता है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *