Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22,195 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।2026 की इस भर्ती में ट्रैकमैन, हेल्पर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और अन्य टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।10वीं पास युवा RR B की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।आपको बता दे की इस भर्ती के लिए आवेदन 31 जनवरी से लेकर 2 मार्च, 2026 तक किया जाएगा।अगर आप भी 10वीं पास है और इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। आज आपको इस लेख में इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | भारतीय रेलवे (RRB) |
| पद का नाम | Group D |
| विज्ञापन संख्या | 09/2025 |
| रिक्त पदों की संख्या | 22,195 पद |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास या ITI |
| आयु सीमा | 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट) |
| वेतन | 18,000₹ प्रतिमाह |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 31 जनवरी से 2 मार्च, 2026 तक |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन (CBT) |
| आधिकारिक वेबसाइट | @rrbapply.gov.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी दिनांक- 23 दिसंबर, 2025
- आवेदन प्रारंभ- 31 जनवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक- 2 मार्च, 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक- 4 मार्क, 2026
- आवेदन में करेक्शन दिनांक- 5 मार्च से 14 मार्च, 2026
पदों का विवरण
| रेलवे जोन का नाम | पदों की संख्या |
| वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) | 3148 |
| उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर) | 974 |
| उत्तर मध्य रेलवे (अलाहबाद) | 1183 |
| दक्षिण पश्चिम रेलवे (हुबली) | 90 |
| पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) | 1147 |
| पूर्व तटीय रेलवे (बूवनेश्वर) | 803 |
| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर) | 1199 |
| उत्तर रेलवे (न्यू दिल्ली) | 3537 |
| दक्षिण रेलवे (चेन्नई) | 1036 |
| उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर) | 1196 |
| पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (गुवाहाटी) | 1776 |
| पूर्व रेलवे (कोलकाता) | 1173 |
| मध्य रेलवे (मुंबई) | 1979 |
| पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) | 993 |
| दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) | 949 |
| दक्षिण मध्य रेलवे () | 1012 |
| कुल पद | 22,195 |
आयु सीमा
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो, लेकिन कुछ पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकता है।
आवेदन शुल्क
रेलवे की ग्रुप डी भर्ती 2026 मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो की निम्नलिखित है:
| श्रेणी | आवेदन शुल्क | रिफंड (CBT परीक्षा के बाद) |
| सामान्य, OBC, EWS | ₹500 | ₹400 |
| PwBD, SC,ST, EBC, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स-सेर्विसमन, अल्पसंख्यक | ₹250 | ₹250 |
आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी में चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होता है:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ और वजन उठाकर चलने का टेस्ट।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच।
- मेडिकल टेस्ट: रेलवे के मानकों के अनुसार चिकित्सा परीक्षण।
- फाइनल मेरिट लिस्ट जारी
परीक्षा पैटर्न
तैयारी शुरू करने से पहले एग्जाम पैटर्न समझना जरूरी है:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| गणित | 25 | 25 |
| रीजनिंग | 30 | 30 |
| सामान्य ज्ञान/ करंट अफेयर | 20 | 20 |
| Total | 100 | 100 |
- समय- 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग- ⅓ (प्रत्येक गलत उत्तर देने पर ⅓ अंक काटे जाएंगे)
- सीबीटी एक्जाम में सामान्य और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक जबकि अन्य वर्गों को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे वहीं दिव्यांग को 2% की छूट दी गई है।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पुरुष)- उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी और 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी। केवल एक ही अवसर दिया जाएगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (महिला)-20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में उठाना और ले जाना तथा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करना आवश्यक है, केवल एक ही अवसर के लिए।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्र की RRB वेबसाइट (जैसे RRB Ajmer, RRB Mumbai आदि) पर जाएं।
- “CEN 01/2026 Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration” पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
- ‘New Registration’ पर जाकर अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद लॉगिन करे और आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसके बाद में आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करे।
- जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (General/OBC के लिए ₹500, SC/ST/Women के लिए ₹250)।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Read more:
