PNB Apprentice Bharti 2026: बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 5138 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 24 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।यह उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो ग्रेजुएशन के बाद बैंक के कामकाज को करीब से सीखना चाहते हैं और स्टाइपेंड के साथ ट्रेनिंग पाना चाहते हैं।
PNB भर्ती 2026: मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| बैंक का नाम | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) |
| पद का नाम | अप्रेंटिस (Apprentice) |
| कुल पदों की संख्या | 5,138 पद |
| योग्यता | स्नातक (Graduation) |
| आयु सीमा | 20 से 28 वर्ष |
| ट्रेनिंग अवधि | 1 वर्ष |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट और स्थानीय भाषा परीक्षण |
आवेदन दिनांक
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 8 फरवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 24 फरवरी, 2026
- ऑनलाइन परीक्षा: मार्च, 2026
पदों का विवरण
| श्रेणी | रिक्त पदों की संख्या |
| सामान्य वर्ग | 2383 पद |
| अनुसूचित जाति | 887 पद |
| अनुसूचित जनजाति | 294 पद |
| OBC वर्ग | 1110 पद |
| EWS वर्ग | 294 पद |
| कुल रिक्त पदों की संख्या | 5138 पद |
आवेदन शुल्क
PNB बैंक में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य, OBC, EWS वर्ग (पुरुष आवेदक): 944 रूपये
- सामान्य, OBC, EWS वर्ग (महिला आवेदक): 708 रूपये
- SC, ST, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर वर्ग: 236 रूपये
आयु सीमा
PNB बैंक में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।इसके साथ में आपको बता दे की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
PNB बैंक में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
चयन परीक्षा
PNB अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, इंग्लिश और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- स्थानीय भाषा परीक्षण (LPT): यदि आपके पास 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा का विषय नहीं था, तो आपको यह टेस्ट पास करना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन: परीक्षा उत्तिर्बं करने के बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
- मेडिकल एग्जामिनेशन: शारीरिक फिटनेस की जांच।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले NATS/NAPS पोर्टल या PNB की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाएं।
- ‘Recruitment’ टैब में जाकर “Apprentice Engagement 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Read more:
