Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 Out: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रहें तैयार

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम (Revised Result) 6 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह संशोधन एक प्रश्न के उत्तर में बदलाव के कारण किया गया है, जिससे मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ में आंशिक फेरबदल हुआ है।अगर आपने 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, तो अब आप अपना नया स्कोर और चयन स्थिति चेक कर सकते हैं।

भर्ती का मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
भर्ती का नाम राजस्थान चतुर्थ श्रेणी (Group D) सीधी भर्ती 2025-26
संस्था का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
कुल पदों की संख्या 53,749
परीक्षा तिथि 19, 20 और 21 सितंबर 2025
संशोधित परीक्षा परिणाम जारी  6 फरवरी 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV))9 फरवरी, 2026
OMR शीत डाउनलोड 5 मार्च, 2026 तक  
आधिकारिक वेबसाइट rssb,rajasthan.gov.in

संशोधित परिणाम क्यों जारी हुआ?

अक्सर परीक्षाओं के बाद उत्तर कुंजी (Answer Key) या आरक्षण श्रेणियों में गणना को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई थी। इस भर्ती में भी Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 जारी करने का मुख्य कारण श्रेणीवार सुधार और कुछ बोनस अंकों का समायोजन है। संशोधित परिणाम आने से उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है जो पिछली बार कुछ ही अंकों से मेरिट से बाहर हो गए थे।

इसके साथ में आपको बता दे की बोर्ड ने सभी चयनित उम्मीदवारों की OMR शीट भी जारी कर दी है, जिसे आप 5 मार्च 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

श्रेणीवार कट-ऑफ

संशोधित परिणाम के साथ बोर्ड ने नई कट-ऑफ भी जारी की है। सामान्य (Non-TSP) क्षेत्र के लिए अनुमानित कट-ऑफ इस प्रकार रही है:

वर्ग कट- ऑफ 
सामान्य 146.3279 (लगभग 73%)
ओबसी (OBC)138.2739
EWS 131.6337
एससी 126.0259
एसटी 117.0626
एमबीसी 132.7357

अनुसूचित क्षेत्र (TSP)

वर्ग कट-ऑफ 
सामान्य 116.4909
एससी 105.412
एसटी 95.2353

चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट (नाम के अनुसार ) कैसे चेक करे?

अगर ऑफिशल वेबसाइट पर नाम वाइज रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलता है तो अभ्यर्थी नीचे बताई के चरणों के आधार पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं, नाम वाइज रिजल्ट चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे बताई गई है

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए यस SSO आईडी लॉगिन करे।
  • इसके बाद में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लीक करे।
  • अब आपके सामने PDF खुल जाएगी, जिसमे आप आपना नाम आसानी से देख सकते है।

कट-ऑफ कैसे चेक करे?

  •  वेबसाइट खोलें: सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट सेक्शन: होमपेज पर ‘Candidate Corner’ में जाकर ‘Results’ पर क्लिक करें।
  • लिंक चुनें: “Fourth Class Employee 2024: Merit wise revised result and Cut Off Marks” के लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF डाउनलोड: यहाँ चार अलग-अलग रोल नंबर रेंज वाली PDF उपलब्ध हैं। अपने रोल नंबर के अनुसार सही फाइल डाउनलोड करें।
  • रोल नंबर खोजें: PDF खोलकर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें। यदि आपका नंबर हाईलाइट होता है, तो आपका चयन हो गया है।

स्क्रूटनी फॉर्म और DV

चयनित अभ्यर्थियों (लगभग 1.41 लाख) को अब दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए उपस्थित होना होगा।आपको बता दे की दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 9 फरवरी, 2026 शुरू होने वाली है।9 फरवरी से ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरे जाएंगे।सभी प्रक्रियाओं के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट मार्च 2026 के अंत तक आने की संभावना है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *