Agriculture Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।यह अधिसूचना 1100 पदों पर जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी, 2026 सर शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 11 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम दिनांक से पहले अवश्य आवेदन कर दे।
आपको इसके साथ में बता दे की नोटिफिकेशन के साथ ही परीक्षा दिनांक भी घोषित कर दी है। क्रषि पर्यवेक्षक के पदों पर परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। अगर आपने CET परीक्षा स्नान्तक पास कर रखी है तो उस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आज आपको इस लेख के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन करने से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का सम्पूर्ण विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्थान का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 03/2026 |
| पद का नाम | कृषि सुपरवाइजर |
| पदों की संख्या | 1100 पद |
| पात्रता | CET 2024 परीक्षा उतीर्ण |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन आवेदन |
| आवेदन प्रारंभ | 13 जनवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम दिनांक | 11 फ़रवरी, 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा दिनांक | 18 अप्रैल, 2026 |
महत्वपूर्ण दिनांक
- कृषि पर्यवेक्षक आवेदन प्रारंभ: 13 जनवरी, 2026
- कृषि पर्यवेक्षक आवेदन अंतिम दिनांक: 11 फरवरी, 2026
- कृषि पर्यवेक्षक आवेदन शुधर विंडो: 14 फरवर, 2026
- कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 4 दिन पहले
- कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा दिनांक: 18 अप्रैल, 2026
आवेदन शुल्क
कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य वर्ग, OBC वर्ग को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अनुसूचित जाति, अनिसुचित जनजाति और EWS वर्ग को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- PWBD और सभी दिव्यांग जन को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आयु सीमा
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1100 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आपको बात दे की Non-TSP (गैर अनुसूचित क्षेत्र) के लिए 944 पद और TSP (अनुसूचित क्षेत्र) के लिए 156 पद निर्धारित की गए है।
पात्रता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है:
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSC (कृषि) या BSC (कृषि-उद्यान) विषय में पास कर रखी हो।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर उच्च माध्यमिक या पुरानी योजना अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक होना चाहिए।
- इसके साथ में देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:\
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का परीक्षा पैटर्न आपको विस्तृत रूप से निचे बताया गया है:
| समय अवधि | 2 घंटे |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न |
| कुल अंक | 300 अंक |
| प्रश्न के प्रकार | बहुविकल्प (MCQ) |
| भाषा | हिंदी और अंगेजी |
| नेगेटिव मार्किंग | ⅓ अंक काटे जांएगे |
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आवेदक को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप एसएसओ आईडी पर लॉगिन करना होगा।
- अब रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मे कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
- फिर अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देने हैं।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि)।
- सब्मिट करने के बाद फॉर्म की एक कॉपी प्रिंट कर लें भविष्य के लिए।
Read more:
