UPSC CSE Notification 2026: अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, रिक्तियां और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

UPSC CSE Notification 2026: यूनियन सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) 2026 के लिए 4 फरवरी को आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी दिया गया है।नोटिफिकेशन के अनुसार, UPSC ने कुल 933 रिक्तियों की घोषणा की है।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गए है और 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है। यह परीक्षा IAS, IPS, IFS और अन्य ग्रुप A सेवाओं जैसे प्रतिष्ठित पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। UPSC 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले UPSC 2026 का नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लेना चाहिए।

लेकिन आज आपको इस लेख में UPSC CSE से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे पात्रता, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देशों की जांच करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

UPSC CSE Overview 2026

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
कुल रिक्तियां933
परीक्षा का स्तर रास्ट्रीय स्तर 
प्रयासों की संख्या सामान्य: 6 ओबीसी: 9 एससी/ एसटी: असीमित 
नोटिफिकेशन जारी दिनांक 4 फरवरी, 2026
आवेदन दिनांक 4 फरवरी से 24 फरवरी, 2026
परीक्षा के चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार 
आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in

आयु सीमा 

UPSC CSE भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 32 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आपको बता दे की उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 1994 से 1 अगस्त, 2005 के बिच हुआ होना चाहिए। सभी आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमो के अनुसार छुट प्रदान की जाएगी।

पात्रता 

UPSC CSE के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है 

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्षग होनी चाहिए। 
  • प्रयासों की संख्या: सामान्य वर्ग 6 बार, ओबीसी 9 बार और एससी / एसटी असीमित बार प्ररीक्षा दे सकते है।

आवेदन शुल्क 

 आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शुल्क का भुगतान वर्ग अनुसार करना होगा:

  • सामान्य, EWS, OBC (पुरुष): 100₹
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, महिलाए (सभी श्रेणी ): निशुल्क 
  • आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

परीक्षा चयन प्रक्रिया 

यूपीएससी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होती है। इसमें दो पेपर होते हैं – GS I और CSAT (क्वालीफाइंग)।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains): यह वर्णनात्मक (Descriptive) होती है। इसमें कुल 9 पेपर होते हैं।
  3. साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा पास करने वालों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाता है।

परीक्षा दिनांक 

  1. यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026: 24 मई, 2026
  2. यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2026: 21 अगस्त, 2026
  3. यूपीएससी इंटरव्यू 2026: अभी तिथि घोषित नही की है

आवेदन प्रक्रिया

UPSC CSE के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और पंजीकरण करे।
  2. पंजीकरण करने के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करे।
  3. अब आवेदन फॉर्म में दस्तावेजो के अनुसार सभी जानकारी सही से दर्ज कर दे।
  4. इसके बाद में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड कर दे।
  5. अब आपको ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  6. अब परीक्षा केंद्र का चयन करे 
  7. इसके बाद आप फॉर्म को सबमिट करने से पहले “मै सहमत हु” के सामने क्लिक कर सबमिट कर दे।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *