SSC GD Constable Post Increase: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने General Duty (GD) कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ा एक नया नोटिस 21 अप्रैल, 2025 को जारी किया है, जिसमें पदों की संख्या को बढ़ाकर अब 53,690 कर दिया गया है।कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने पहले 39481 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। आयोग ने उम्मीदवारों की मांग और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है।आयोग द्वारा आज जारी नोटिस के अनुसार, अब रिजल्ट भी इन्हीं बढ़ी हुई सीटों के आधार पर घोषित किया जाएगा।
आपको बता दे की कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 21 अप्रैल को इस भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ाने के सम्बन्ध में नोटिस जारी किया है।अब एसएससी ने इस इस भर्ती के परिणाम को जारी करने की तैयार भी तेज कर दी है। जैसा की आपको पता होगा की एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में 4 से 25 फरवरी 2025 तक शांतिपूर्ण आयोजित हुई थी।कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीटी (CBT ) में उत्तीर्ण उम्मीदवार अगले चरण की एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को अगले चरण में पीएसटी/पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी/ पीएसटी और मेडिकल परीक्षा केवल क्वालीफाइंग करनी होती हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी तिथि: 5 सितम्बर, 2024
- आवेदन प्रारंभ: 5 सितम्बर, 2024
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 15 अक्टूबर, 2024
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2024
- परीक्षा तिथि: 4 से 25 फरवरी, 2025
- उत्तर कुंजी: 4 मार्च, 2025
मुख्य बिंदु
विषय | जानकारी |
नई नोटिस के अनुसार पदों की संख्या | 53,690 |
पहले घोषित पदों की संख्या | 39,481 |
बढाए गए पद | 14,209 |
रिजल्ट जारी करने की दिनांक | संभावित मई महीने में |
आधिकारिक वेबसाइट | sss.nic.in |
पदों का विवरण
पद | पुरुष | महिला | कुल रिक्त पद |
BSF | 13,880 | 2491 | 16,371 |
CISF | 14,910 | 1661 | 16,571 |
CRPF | 13,787 | 572 | 14,359 |
ITBP | 2948 | 520 | 3468 |
Assam Rifel | 1750 | 115 | 1865 |
SSF | 132 | _ | 132 |
NCB | 11 | 11 | 22 |
SSB | 902 | _ | 902 |
Total Post | 48,320 | 5,370 | 53,690 |
वर्गों के अनुसार रिक्ति का विवरण
वर्ग | रिक्त पदों की संख्या |
सामान्य | 22,860 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 5295 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 11728 |
अनुसूचित जाति | 7855 |
अनुसूचित जनजाति | 5952 |
कुल पद | 53,690 |
SSC GD परिणाम
एसएससी जीडी के अंदर अब परिणाम को लेकर भी तैयारी किया जाए यहां पर एसएससी जीडी के लिए ऑफिशल आंसर की की बात करें तो 4 मार्च 2025 को इसके लिए ऑफिशल आंसर की जारी कर दी गई है आंसर की जारी होने के पश्चात सभी अभ्यर्थी जाना चाहते हैं कि उनका परिणाम कब जारी किया जाएगा हम आपको स्पष्ट रूप से बता दें कि अब किसी भी वक्त इसका परिणाम जारी हो सकता है।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- “SSC GD Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
Link:https://mrcadda.com/recruitment/cho-vacancy-2025-april/