CPCB Recruitment 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सीधी भर्ती के आधार पर सीपीसीबी में साइंटिस्ट बी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एलडीसी, एमटीएस, असिस्टेंट और विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार नीचे दी गई विस्तृत जानकारी देखें, जिसमें विभिन्न पदों की रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अधिसूचना पीडीएफ, विस्तृत रिक्तियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
आपको बता दे की ये भर्ती कुल 69 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए आवेदन 7 अप्रैल, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 28 अप्रैल, 2025 तय की गई है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर दे।
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी दिनांक – 7 अप्रैल, 2025
- आवेदन प्रारम्भ दिनांक- 7 अप्रैल, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक- 28 अप्रैल, 2025
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक – 28 अप्रैल, 2025
- परीक्षा तिथि- अभी सूचित नही की गई है
आवेदन शुल्क
1. 1 घंटे के परिक्षण हेतु आवेदन शुल्क
- सामान्य, OBC, EWS – 500 ₹
- एससी, एसटी – 150 ₹
- सभी वर्गों की महिलाओ के लिए – 150 ₹
2.2 घंटे के परिक्षण हेतु आवेदन शुल्क
- सामान्य, OBC, EWS – 1000 ₹
- एससी, एसटी – 250 ₹
- सभी वर्गों की महिलाओ के लिए – 250 ₹
आपको सभी अभ्यर्थी को बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की 28 अप्रैल, 2025 को न्युनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए लेकिन अधिकतम आयु सभी पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो निम्नलिखत है:
- वैज्ञानिक बी पद के लिए अधिकतम आयु – 35 वर्ष
- सहायक विधि अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, तकनीकी पर्यवेक्षक, सहायक और लेखा सहायक पद के लिए अधिकतम आयु – 30 वर्ष निर्धारित की गई है
- अन्य सभी पदों के लिए आवेदक की अधिकतम आयु – 27 वर्ष
आपको बता दे की सीपीसीबी के नियमो के अनुसार विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
पदों का विवरण
पोस्ट का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
वैज्ञानिक बी | 22 |
सहायक विधि अधिकारी | 1 |
वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक | 2 |
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक | 4 |
तकनीकी पर्यवेक्षक | 5 |
सहायक | 4 |
लेखा सहायक | 2 |
जूनियर अनुवादक | 1 |
वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन | 1 |
जूनियर तकनीशियन | 2 |
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 2 |
अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) | 8 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड II | 1 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड II | 3 |
जूनियर प्रयोगशाला सहायक जेएलए | 2 |
अवर श्रेणी लिपिक | 5 |
फील्ड अटेंडेंट | 1 |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 3 |
कुल पद | 69 पद |
शैक्षणिक योग्यता
पोस्ट का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
वैज्ञानिक बी | सिविल / केमिकल / पर्यावरण / कंप्यूटर विज्ञान / आईटी में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी या रसायन विज्ञान / पर्यावरण विज्ञान की सभी शाखाओं में स्नातकोत्तर डिग्री। |
सहायक विधि अधिकारी | कानून में स्नान्तक की डिग्री होनी चाहिए |
वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक | इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और इसके साथ में 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए |
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक | विज्ञान विषय में स्नान्तक और अनुभव |
तकनीकी पर्यवेक्षक | इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री और अनुभव होना चाहिए |
सहायक | किसी भी विषय में स्नातक पास कर रखी और इसके साथ में टाइपिंग 35 wpm होनी चाहिए और hindi में 30 wpm |
लेखा सहायक | वाणिज्य विषय में स्नान्तक पास होनी चाहिए और अनुभव |
जूनियर अनुवादक | हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ में किसी भी अन्य विषय में इस्नान्तक पास कर रखी हो और इसके साथ में अनुवाद में डिप्लोमा / प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। |
वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन | सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री के साथ 3 वर्ष का अनुभव। |
जूनियर तकनीशियन | इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा और अनुभव |
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 12 वीं इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान विषय में पास कर रखी हो |
अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) | किसी भी विषय में स्नान्तक पास और अंग्रेजी विषय में 35 wpm की टाइपिंग स्पीड और हिंदी में 30 wpm टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए |
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड II | प्रति घंटे 8000 की डिप्रेशन के साथ में किसी भी विषय में 12 इंटरमीडिएट पास कर रखी हो |
स्टेनोग्राफर ग्रेड II | 12 वीं इंटरमीडिएट पास कर रखी होश्रुतिलेख – 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट प्रतिलेख – 50 मिनट में अंग्रेजी कंप्यूटर या 65 मिनट hindi कंप्यूटर पर |
जूनियर प्रयोगशाला सहायक जेएलए | 12 वी इंटरमीडिएट पास कर रखी हो विज्ञान विषय में |
अवर श्रेणी लिपिक | 12 इंटरमीडिएट पास कर रखी हो और इसके साथ में अंग्रेजी में टाइपिंग 30 wpm होनी चाहिए और hindi में 35 wpm |
फील्ड अटेंडेंट | 10 वीं कक्षा पास |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 10 वीं कक्षा पास / इलेक्ट्रीशियन / प्लम्बर / फायर एंड सेफ्टी / पंप ऑपरेटर में ITI सर्टिफिकेट प्राप्त कर रखा हो |
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारको सीपीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- करियर या भर्ती सेक्शन में जाएं।
- भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
- अब पोस्ट का चयन करे और आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमे जो जानकारी आपसे पूछी जाए उसे सही से भर देना।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें ।
- अब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करके प्रिंट आउट लें।
Link:https://mrcadda.com/recruitment/ssc-gd-constable-post-2025-april/