Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: राजस्थान के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है! सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJED) ने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों की पूरी फीस वापस की जाती है।
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर, 2025 से शुरू हो है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 31 जनवरी, 2026 से बढ़ाकर 28 फरवरी, 2026 तय की गई है।अगर आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 अधिसूचना पीडीएफ 11 दिसंबर 2025 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।इस योजना के लिए वे सभी आवेदन कर सकते है, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु समुदाय/ मिरारी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय या राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्यनरत अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले आवेदन करे।
राजस्थान उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति क्या है?
राजस्थान उत्तर मेट्रिक योजना को राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है राजस्थान के मेधावी छात्र छात्राओं को को उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना। इस योजना के माध्यम से छात्रों को 15000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी राजस्थान सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न वंचित वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से इस स्कॉलरशिप को शुरू किया गया है।
पात्रता
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक अभ्यर्थी कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्यनरत होना चाहिए।
- आवेदक अभ्यर्थी ने पिछली कक्षा में कम-से-कम 60% अंक होने चाहिए।
- आवेदक छात्र के परिवार की आय उस सीमा से कम होनी चाहिए, जो सरकार द्वारा निर्धारित है।
- मुख्यमंत्री सार्वजनिक उच्च शिक्षा उच्च मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में राज्य की राजकीय या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेशिका अध्यनरत अभ्यार्थी भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- जन आधार कार्ड (अनिवार्य)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रारूप में)
- विवाह प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक(स्वयं के नाम की)
- फीस की मूल रसीद
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- BPL राशन कार्ड
- पिछले वर्ष की अंकतालिका
आवेदन शुल्क
राजस्थान उत्तर मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नही है, यह बिलकुल निशुल्क है।
आवेदन प्रक्रिया
- उत्तर मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा।नोटिफिकेशन को पढ़ कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
- अब आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाना होगा और एसएसओ आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करे।
- लॉगिन होने के बाद राजस्थान उत्तर मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको न्यू एप्लीकेशन ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं जन आधार कार्ड में आपकी सभी डिटेल पहले से अपडेट होनी चाहिए जैसे आपकी जान आधार कार्ड से खाता लिंक होना चाहिए जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास लिंक होना चाहिए और परिवार के सभी सदस्यों की आय अपडेट होनी चाहिए।
- एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल ले जो भविष्य में आपको काम आएगा।
Read more:
