Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status 2026: राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन खाते में कब आएगी अगली किस्त? अपना स्टेटस देखने का डायरेक्ट लिंक यहाँ है

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status 2026: राजस्थान सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वृद्धजनों, एकल महिलाओं और विशेष योग्यजनों के लिए वरदान साबित हो रही है।यह पेंशन योग्यता के आधार पर ₹1300 से लेकर ₹1500 तक दी जाती है। राजस्थान के योग्यता प्राप्त नागरिक राजस्थान सामाजिक पेंशन योजना का लाभ उठाने के उद्देश्य से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है और पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकते है।अक्सर लाभार्थियों को यह चिंता रहती है कि उनके खाते में पेंशन की राशि जमा हुई है या नहीं, तो आइए जानते है कैसे पेमेंट स्टेटस चेक करते है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना संचालित की गई है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जो स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं है ऐसे लाभार्थियों को हर महीने न्यूनतम 1300 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं जिससे वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्ति अपनी बुनियादी जरूरतो को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना पड़े और समाज में सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैं।

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना: मासिक पेंशन के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटिजन को सपोर्ट करता है।  
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की विधवा महिलाओ को दिया जाता है।  
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना: विकलांग व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।  
  • लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना: परिवार और आय के स्त्रोत्र नही होने वाले व्यक्तियों को आर्थिक सहारा दिया जाता है।  

पात्रता 

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 55 वर्ष और पुरुषो की न्यूनतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा इनकी वार्षिक आय 48,000 रूपये से अधिक नही होनी चाहिए।
  • महिला या वरिष्ठ नागरिक आवेदक, जिनकी पहचान केन्द्रीय बीपीएल / राज्य बीपीएल या अन्त्योदय परिवार में की गई है वे भी सभी पेंशन योजना के लिए पात्र है।
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ केवल विधवा/ तलाकशुदा/ परित्याग महिलाओ को मिलेगा और इसनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए एवं वार्षिक आय 48,000 रूपये से अधिक नही होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ विशेष योग्यजन जिसकी निशक्तता 40% या उससे अधिक है को मिलेगा और प्राकृतिक रूप से बोने तीन फीट 6 इंच से कम या हिजड़ापन से ग्रसित अभ्यर्थियों को भी मिलेगा इसमें वार्षिक आय 60000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज 

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • जन आधार कार्ड 
  • बैंक खता विवरण 
  • बीपीएल कार्ड 

वार्षिक सत्यापन प्रक्रिया 

राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशी को बढाकर 1300 रूपये कर दिए है। यह राशी फरवरी, 2026 से देय है।आपको बता दे की इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को हर वर्ष अपना भौतिक सत्यापन करवाना होगा, यदि आप सत्यापन नही करवाते है तो अस्थायी रूप से पेंशन मिलना बंद हो जाएगी।भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चलती है।

लाभार्थी उम्मीदवार चाहे तो घर बेठे भी ऑनलाइन सत्यापन करवा सकते है। इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर पर राजस्थान सोसिअल पेंशन एप डाउनलोड करना होगा और रिकॉग्निशन के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर आप चाहे तो ई-मित्र जाकर भी वार्षिक सत्यापन करवा सकते है।

पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करे?

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का स्टेटस या आपका पेंशन चेक करना अब काफी सरल और डिजिटल तरीके से किया जा सकता है।

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक RajSSP पोर्टल (ssp.rajasthan.gov.in) पर जाएँ।
  • वहां होम पेज पर “Report” या “Beneficiary Report / Pensioner Status” जैसे विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर अपना आधार नंबर, आवेदन संख्या या PPO नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर show status पर क्लिक करे
  • अब लाभार्थी की सम्पूर्ण जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी, इसमें लाभार्थी का सत्यापन हुआ है या नही या कौन सा खता जुड़ा है की जानकारी मिल जाएगी
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिपोर्ट्स विकल्प पर क्लिक करना होगा 
  • फिर आपको Pensioner Payment Register आइकॉन पर क्लिक करना होगा 
  • फिर PPO नंबर और कैप्चा कोड डालकर शो रिपोर्ट पर क्लिक करे
  • फिर इसमें आपको सभी डिटेल्स और अभी तक डाली गई सभी पेंशन की डिटेल्स दिखाई देंगी।
  • इसमें आप देख सकते हैं किस तारीख को कितनी पेंशन कब-कब डाली गई है और किस बैंक खाते में डाली गई है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *