Rajasthan Gram Panchayat Voter List 2026: क्या आपका नाम कट तो नहीं गया? घर बैठे मोबाइल से देखें नई लिस्ट

Rajasthan Gram Panchayat Voter List 2026: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं (सरपंच, वार्ड पंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य) के चुनाव के लिए वोटरलिस्ट जारी हो गई है।इस मतदाता सूची के माध्यम से कोई भी नागरिक यह आसानी से चेक कर सकता है कि उसका नाम किस ग्राम पंचायत, किस वार्ड और किस मतदान क्षेत्र में दर्ज है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह बीएलओ से सम्पर्क करके आवश्यक दस्तावेज से साथ नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन भी कर सकता है। 

राजस्थान ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2026 का मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
चुनाव का नाम राजस्थान ग्राम पंचायत राज चुनाव 2026
जारी करने वाली संस्था का नाम राज्य निर्वाचन आयोग 
वोटर लिस्ट स्थिति जारी कर दी गई है 
राज्य राजस्थान 
चुनाव का स्तरग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद
वोटर लिस्ट प्रकारग्रामीण मतदाता सूची
मतदाता पात्रता 18 वर्ष या उससे अधिक आयु
चेक करने का माध्यमऑनलाइन माध्यम 
शामिल क्षेत्र सभी ग्राम पंचायत राजस्थान राज्य की 

लेटेस्ट अपडेट 2026

जैसा की आपको पता है की राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है राजस्थान के पंचायत राज चुनाव में वोट देने के लिए उम्मीदवार का नाम वोटर लिस्ट में होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम वोटर लिस्ट में होगा नही होगा वे मतदान नही दे सकेंगे, इसलिए उम्मीदवार का नाम वोटर लिस्ट में होना अनिवार्य है। इसलिए दोस्तों समय-समय पर यह चेक करना आवश्यक है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं है।

राजस्थान चुनाव आयोग के द्वारा नई पंचायत या पुरानी पंचायत जो भी आपकी लगती है उसकी अनुसार वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।आप जिस ग्राम पंचायत या वार्ड के निवासी है, वहा की लिस्ट देख सकते है।यदी किसी कारणवश आपका नाम वोटर लिस्ट में नही है या परिवार के किसी अन्य पात्र सदस्य का नाम वोटर लिस्ट में जुडवाना होतो आप जुड़वा सकते है, इसके लिए आपको बीएलओ ऑफिस जाना होगा और आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे तभी आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ सकेगा।

राजस्थान में पंचायत राज चुनाव हर पांच वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। इन चुनावों के माध्यम से वार्ड पंच, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान/ उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य, जिला प्रमुख/ उपजिला प्रमुख का चयन किया जाता है।आपको बता दे की सरपंच का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाता है, जबकि प्रधान और जिला प्रमुख का चयन पंचायत समिति व जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है।

वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करे?

आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नई वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • वोटरलिस्ट लिंक क्लिक: होमपेज पर आपको Voter List” या “Panchayat Election Electoral Roll” के लिंक पर क्लिक करे।
  • विवरण भरें: अपना जिला (District), पंचायत समिति (Panchayat Samiti) और ग्राम पंचायत का चयन करें।
  • खोजें (Search): अपना नाम या एपिक नंबर (Voter ID Number) डालकर सर्च करें।
  • PDF डाउनलोड करें: आप अपनी पूरी ग्राम पंचायत की वार्ड वार वोटर लिस्ट को PDF फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?

लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है और यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या कोई गलती है, तो आप अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) से संपर्क कर सकते हैं या निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सुधार करवा सकते हैं।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *