PM Kaushal Vikas Yojana 2026: आज के दौर में केवल डिग्री होना काफी नहीं है; अगर आपके पास सही कौशल (Skills) है, तो सफलता के रास्ते अपने आप खुल जाते हैं। भारत सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 2026 युवाओं को इसी दिशा में सशक्त बना रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के बेरोजगार युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार फ्री ट्रेनिंग देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
आपको बता दे की सरकार युवाओ को फ्री में विभिन्न क्षेत्रो में प्रशिक्षण दे रही है, ताकि युवा अपने कौशल को बेहतरीन विकसित कर रोजगार पा सके।इस योजना का मक्सद केवल रोजगार दिलवाना नही बल्कि अपने स्किल्स को पहचान कर उसे और बेहतर बनाना है, ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके।
हर वर्ष की तरह की साल भी पीएम कौशल विकास योजना के लिए शिक्षित बेरोजगारों को रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रित किया गया है।यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी आपको इस लेख में प्रदान की जाएगी।
योजना का मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) |
| लाभार्थी | भारत के 10वीं/12वीं पास या ड्रॉपआउट युवा |
| ट्रेनिंग फीस | बिल्कुल मुफ्त (0 रुपये) |
| प्रमाणन | भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट |
| आर्थिक सहायता | 8000₹ |
PM कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन 2026
हमारी सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए और इन्हें औद्योगिक क्षेत्र में काम करने योग्य बनाने के उद्देश्य से PM Kaushal Vikas Yojana को आरंभ किया गया है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री के द्वारा आरंभ की गई इस योजना के माध्यम से सभी जरूरतमंद युवाओं को व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण फ्री में दिया जाता है। इसके साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण के समय सरकार से 8000 रूपए की सहायता राशि भी मिलती है।यह प्रशिक्षण ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते है।अगर आप भी भारतीय नागरिक है और आप भी फ्री में प्रशिक्षण करना चाहते है तो आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरुरी शिक्षा प्रदान की जाए। ताकि उन्हें रोजगार के सुनहरे अवसर मिल सकें और इस योजना के माध्यम से युवा किसी भी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।
पात्रता
- आवेदक व्यक्ति भारत भारत का मूल नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 45 होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवाओ को ही मिलेगा।
- आवेदक की न्यूनतम 10 वी कक्षा पास कर ली हो।
- आवेदक को हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पास पोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक पास बुक
कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध है?
इस योजना के तहत कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं। इनमें आईटी और डिजिटल स्किल्स, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेल्थकेयर, ब्यूटी और वेलनेस, ऑटोमोबाइल, रिटेल, होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स शामिल होते हैं। PM Kaushal Vikas Yojana 2026 में समय-समय पर नए कोर्स जोड़े जाते हैं ताकि बदलते जॉब मार्केट की जरूरतें पूरी हो सकें।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पीएम कौशल विकास योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद होम पेज खुलेगा।
- यहां अब मुख्य पेज पर आपको रजिस्टर एज़ कैंडिडेट लिखा हुआ दिखाई देगा आप इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपसे मांगी गई सारी जानकारी सही से भरनी होगी।
- अब आपको पाठ्यक्रम का चयन करना होगा।
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- अब आप फॉर्म को एक बार चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते है।
- सत्यापन होने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मेसेज आ जाएगा।
Read more:
