सरकारी योजना ग्रुप

Kisan ID Registration: किसान आईडी कार्ड के फायदे, प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज 

Kisan ID Registration: भारत सरकार ने किसानो को सरकारी योजना का लाभ देने के उद्देश्य एक नई पहल शुरू की है “किसान आईडी कार्ड”।इस कार्ड के माध्यम से किसानो को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ और सुविधा बड़ी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।हाल ही में भारत सरकार ने किसानो के लिए “किसान आईडी कार्ड” को अनिवार्य कर दिया गया है।इस कार्ड के द्वारा किसानो की पहचान, विशिष्ट पहचान नंबर से आसानी से की जा सकेगी।

सरकार ने किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किसान आईडी पंजीकरण का विकल्प दिया है, जिससे किसान अपने घर से ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।अगर आप भी किसान है और सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित पाना चाहते है, तो आज इस लेख को अवश्य देखे, आपको इस लेख के माध्यम से इस कार्ड के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

किसान आईडी क्या है?

किसान आईडी एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर है, जिसे सरकार द्वारा किसानों को उनकी पहचान के प्रमाण के रूप में दिया जाता है। इस आईडी का उपयोग किसान सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, और विभिन्न प्रकार की सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए करते हैं।इस कार्ड में किसान की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाती है जैसे- किसान का नामा, किसान का फोटो, किसान आईडी नंबर, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि जानकारी उपलब्ध होती है।

आईडी की विशेषताए 

विशेषताए जानकारी 
विशिष्ट पहचान नंबर इस कार्ड के माध्यम से सभी किसानो को विशिष्ट पहचान नंबर मिलेगा 
डिजिटल उपलब्ध यह कार्ड डिजिटल उपलब्ध और आसानी से एक्सेस 
केंद्रीकृत डेटा बेस सभी किसानो की जानकारी सरकार के पास उपलब्ध होगा 
सरकारी योजना से लिंक इस कार्ड के माध्यम से किसानो को सीधा लाभ मिल सकेगा 
आसान अपडेटइस कार्ड को आसानी  से अपडेट किया जा सकता है 
बायोमेंट्रिक लिंक आधार कार्ड से लिंक 
मोबाइल नंबर मोबाइल फ़ोन से एक्सेस हो सकेगा 
बहुभाषी यह कार्ड स्थानीय भाषा में उपलब्ध है 

लाभ 

  • सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • डिजिटल रिकॉर्ड: खेती और संबंधित कार्यों का डिजिटल रिकॉर्ड रखने में सहायक।
  • आसान लोन उपलब्धता: किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य प्रकार के कृषि लोन के लिए यह जरूरी है।
  • सब्सिडी: बीज, खाद, और मशीनरी पर सब्सिडी प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • फसल आसानी से बेचते: मंडियो में फसल बेचते समय आसानी से पहचान की जा सकेगी।
  •  बायोमेंट्रिक डेटा: किसान से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी एक जगह सुरक्षित रहेगी, जिसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक पास बुक 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • भूमि से सम्बंधित दस्तावेज 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • ईमेल आईडी 

पात्रता 

किसान आईडी कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:

  • आवेदक भारत के किसी भी राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास के पास वैध बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

किसान आईडी रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखत चरणों का पालन करना होगा:

  • इसके लिए आपको आधिअक्रिक वेबसाइट पर जाना होगा और उसके बाद में “नया रजिस्ट्रेशन” करना होगा।
  • इसके बाद में मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरीफाई करे।
  • इसके बाद में व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम,जन्मतिथि की जानकारी दर्ज करे।
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर दर्ज करे।
  • अपनी कृषि भूमि का विवरण दर्ज करे जैसे खसरा, क्षेत्रफल।
  • अब आपको बैंक खाते का विवरण और IFSC कोड दर्ज करे।
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • इसके बाद में आवेदन को सबमिट कर दे।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद में आपको एक रजिस्ट्रेशननंबर मिलेगा, आप इस नंबर की सहायता से आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन माध्यम से जाँच सकेंगे।

Read more:Solar Rooftop Yojana 2025: फ्री सोलर रूफटॉप योजना का लाभ उठाने की पूरी प्रक्रिया

Leave a comment