Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: मेधावी छात्राओं के लिए खुशखबरी! राजस्थान एकल/द्विपुत्री योजना 2026 के आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान सरकार और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा राज्य की होनहार बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना’ का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो अपने परिवार की इकलौती संतान हैं या दो बेटियाँ हैं और उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

आपको बता दे की राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।इस योजना के आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 22 फरवरी, 2026 तय की गई है। इसलिए अगर आपने भी 10वीं और 12वीं बोर्ड में राज्य और जिला स्तर पर निर्धारित कल ऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए है, तो इस योजना के लिए अवश्य आवेदन करे। आज आपको इस लेख के माध्यम से आवेदन करने के सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

योजना का मुख्य विवरण

विवरण जानकारी 
योजना का नाम एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2026
संचालक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
लाभार्थी राजस्थान की मेधावी छात्राएं (कक्षा 10वीं व 12वीं)
पुरस्कार राशि (10वीं कक्षा)₹11,000  से ₹31,000 तक
पुरस्कार राशि (12वीं कक्षा)₹11,000  से ₹51,000 तक 
आवेदन मोड ऑफलाइन 
आवेदन की अंतिम दिनांक 22 फरवरी, 2026

पुरस्कार राशि (राज्य स्तर)

बोर्ड परीक्षा पुरस्कार राशि 
राजस्थान बोर्ड (माध्यमिक परीक्षा) राज्य में निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹31,000
राजस्थान बोर्ड (उच्च माध्यमिक परीक्षा) राज्य में निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹51,000

पुरस्कार राशि (जिला स्तर)

बोर्ड परीक्षा पुरस्कार राशि 
राजस्थान बोर्ड (माध्यमिक परीक्षा) राज्य में निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹11,000
राजस्थान बोर्ड (उच्च माध्यमिक परीक्षा) राज्य में निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹11,000

पात्रता 

  • छात्रा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में राज्य या जिला स्तर पर निर्धारित अंक प्राप्त किए हो।
  • छात्रा अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हो, या दो पुत्रियाँ हों (तीसरी संतान लड़का न हो)।
  • यदि परिवार में तीन पुत्रियाँ हैं और जिनमें से दो जुड़वाँ हैं, तो भी वे पात्र मानी जाएंगी।

एकल द्विपुत्री योजना 2026 के लिए कट ऑफ 

परीक्षा राज्य स्तर पर कट ऑफ 
माध्यमिक परीक्षा 585 
माध्यमिक (व्यवसायिक) परीक्षा 594 
उच्च माध्यमिक परीक्षा विज्ञान- 490, वाणिज्य- 486, कला- 489 
उच्च माध्यमिक (व्यवसायिक) परीक्षा विज्ञान- 338, वाणिज्य- 338, कला- 470 
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा467
प्रवेशिका परीक्षा534

आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदन फॉर्म (आवेदन फॉर्म के लिए आपको लिंक निचे दिया गया है, वहा से डाउनलोड कर ले)
  • 50₹ रूपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित माता – पिता का संतान सम्बन्धी मूल शपथ-पत्र
  • राशन कार्ड (राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित)
  • प्रिंसिपल/ संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु जनप्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र
  • बैंक पास बुक / cancelled चेक 
  • आधार कार्ड / मतदान पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो कॉपी 
  • आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की सत्यापित फोटो प्रति।
  • मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी 

आवेदन प्रक्रिया 

  • आवेदन करके के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2026 के नोटिफिकेशन को डाउनलोड करो उसमें दी गई सभी जानकारी अवश्य पढ़नी है उसके बाद ही योजना के लिए आवेदन करना है
  • अब नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों को साथ संलग्न करें।
  • तैयार आवेदन पत्र को अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से अग्रेषित (Verify) करवाकर निर्धारित पते पर डाक द्वारा भेजें या सीधे बोर्ड कार्यालय में जमा करें।

Notification:http://mrcadda.com/wp-content/uploads/2026/02/Rajasthan-Ekal-Dwiputri-Yojana-2026-Notification.pdf

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *