SSC MTS Exam City 2026 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा MTS और हवलदार के पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। परीक्षा की तारीखें नज़दीक आ रही हैं और SSC ने आधिकारिक तौर पर Application Status और Exam City की जानकारी साझा करना शुरू कर दिया है। इससे छात्र यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को आयोजित की जाएगी।
एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाता, बल्कि केंद्र का पूरा विवरण बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराया जाएगा।SSC MTS Exam City Slip में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाती हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज होता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्लिप सही अभ्यर्थी की है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथि और परीक्षा किस शिफ्ट में आयोजित होगी, इसकी जानकारी भी दी जाती है।
SSC MTS Exam 2026 मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | MTS (Non-Technical) & Havaldar |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| एग्जाम सिटी स्टेटस | उपलब्ध (रीजन-वाइज़) |
| एडमिट कार्ड | अभी जारी नही किया गया है |
SSC MTS एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं:
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित रीजन (जैसे NR, CR, WR, आदि) की वेबसाइट पर जाएँ।
- लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर “Know Your City/Status for Multi Tasking Staff Exam 2026” वाले लिंक को ढूंढें।
- लॉगिन विवरण भरें: यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें। यदि रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो अपना नाम और पिता का नाम डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
- सबमिट करें: विवरण भरने के बाद ‘Search Status’ बटन पर क्लिक करें।
- विवरण देखें: अब आपकी स्क्रीन पर परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा का शहर (Exam City) दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले यानी 1 फरवरी, 2026 को जारी किए जाएंगे। जिसमें एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर जैसी जरूरी सूचनाएं शामिल होगी। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि, बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखने की सलाह दी गई है।
Read more:
