Rajasthan RTE Admission 2026-27: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन का शेड्यूल जारी, क्या हैं जरूरी दस्तावेज और पात्रता? पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से

Rajasthan RTE Admission 2026-27: हर अभिभावक का सपना होता है कि उनका बच्चा शहर के बेहतरीन निजी स्कूल में पढ़े, लेकिन आर्थिक तंगी अक्सर इसमें बाधा बन जाती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार का ‘शिक्षा का अधिकार’ (Right to Education – RTE) कानून वरदान साबित हो रहा है। 

इस अधिनियम के तहत सभी गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों को प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में अपनी कुल सीटों में से कम से कम 25% सीटें सामाजिक रूप से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं। हाल ही में सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।आइए जानते है कैसे RTE के माध्यम से एडमिशन लिया जा सकता है। 

RTE क्या है? 

RTE कानून के तहत, निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को अपनी शुरुआती कक्षा (Entry Level) की कुल सीटों में से 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं। इन बच्चों की पूरी फीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है।

RTE Admission 2026 आवेदन तिथियां 

RTE के तहत ऑनलाइन आवेदन निम्न तीन चरणों में स्वीकार किए जाएंगे।

  • पहले चरण में आवेदन 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक होंगे।
  • दूसरे चरण के आवेदन 21 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक लिए जाएंगे।
  • तीसरे चरण की लॉटरी 29 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • लॉटरी के बाद चयनित बच्चों को आवंटित स्कूलों में नामांकन के आदेश जारी किए जाएंगी।

पात्रता 

कक्षा आयु 
प्री-प्राइमरी (PP3)3 से 4 वर्ष तक के बच्चे 
LKG4 से 5 वर्ष के बच्चे 
UKG5 से 6 वर्ष के बच्चे 
कक्षा 16 से 7 वर्ष के बच्चे 

आपको बता दे की आयु की गणना 1 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

लाभार्थी वर्ग 

  • BPL परिवार 
  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग 
  • HIV+ बच्चे या माता-पिता में से किसको भी होने पर 
  • अनाथ बच्चे 
  • दिव्यांग बच्चे
  • विधवा महिला के बच्चे 
  • परिवार की अधिकतम आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए

आवश्यक दस्तावेज 

  • आय प्रमाण पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र 
  • माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड)

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले अपने राज्य की RTE पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन” या “Apply Online under RTE” विकल्प चुनें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से सत्यापित कर लॉगिन करे। 
  • लॉगिन होने के बाद में आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपको सभी जानकारी सही से दर्ज करनी होगी। 
  • इसके बाद में नजदीकी विद्यालय का चयन करे 
  • अब आप सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दे, ध्यान रहे सभी दस्तावेज JPG फोरमेट में अपलोड करे।
  • आवेदन को आप सबमिट कर सकते है। 

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *