Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू? पात्रता और अंतिम तिथि की विस्तृत जानकारी

Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE) के माध्यम से राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

आपको बता दे की इस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 दिसंबर से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक बढ़ा कर 31 मार्च, 2026 कर दिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम दिनांक 28 फरवरी तय की गई थी। अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन नही किया है, तो आप आवेदन कर सकते हो।आइए जानते है छात्रवृत्ति से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी।

योजना का संक्षिप्त विवरण

विवरण  जानकारी 
योजना का नाम राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026
विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE)
लाभार्थी राजस्थान के मूल निवासी छात्र 
उद्देश्य उच्च शिक्षा हेतु फीस पुनर्भरण
आवेदन मोड ऑनलाइन (SSO Portal के माध्यम से)
आवेदन दिनांक 11 दिसम्बर से 28 फरवरी, 2026
नई आवेदन दिनांक 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी 

राजस्थान उत्तर मेट्रिक छात्रवृत्ति क्या है?

यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है राजस्थान के छात्र छात्राओं को को उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाना जिससे वह शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ सके तथा शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्या का समाधान हो सके  इस योजना में आवेदन करने वाले आवेदकों को इस छात्रवृत्ति के माध्यम से 15000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

राजस्थान सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न वंचित वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026 को शुरू किया गया है योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विज्ञापन में अवश्य देखें।

पात्रता 

  • मूल निवास: आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • श्रेणी: छात्र SC, ST, SBC, OBC या EBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • आय सीमा: SC/ST/SBC श्रेणी के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा OBC/EBC श्रेणी के लिए आय सीमा ₹1.50 लाख तक है होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र किसी भी सरकारी विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीं कक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत हो।
  • आवेदक छात्र के पिछली कक्षा में कम-से-कम 60अंक होने चाहिए।
  • मुख्यमंत्री सार्वजनिक उच्च शिक्षा उच्च मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में राज्य की राजकीय या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेशिका अध्यनरत अभ्यार्थी भी इस योजना के लिए पात्र है।

आवश्यक दस्तावेज 

  • 10वीं मार्कशीट 
  • 12वीं मार्कशीट 
  • जन आधार कार्ड 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक अकाउंट पासबुक 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • BPL राशन कार्ड 
  • फ़ीस रसीद 

आवेदन प्रक्रिया 

  • SSO पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले अभ्यर्थियों को sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।
  • Scholarship Link: इसके बाद में छात्रों को स्कालरशिप की लिंक पर क्लिक करना होगा 
  • अब न्यू एप्लीकेशन पर क्लिक करे और एप्लीकेशन में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज कर दे।
  • अब सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • अब आवेदन फॉर्म को चेक करके सबमिट कर सकते है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल ले जो भविष्य में आपको काम आएगा।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *