PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025: रोजगार की नई सौगात! सरकार दे रही है युवाओं को 15000₹ पहली जॉब, जाने किन युवाओं को मिलेगा ₹15,000 का लाभ? 

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025: भारत सरकार ने देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को पहली नौकरी मिलने पर ₹15,000 तक का आर्थिक लाभ प्रदान किया जाएगा और साथ मे नए कर्मचारियों को रखने वाली कंपनियों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।इसका उद्देश्य रोजगार को बढ़ावा देना, नए कर्मचारियों को प्रोत्साहन देना और प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों की संख्या बढ़ाना है।आइए इस योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते है। 

योजना का सम्पूर्ण विवरण 

विवरण जानकारी 
योजना का नाम पीएम विकसित भारत रोजगार योजना 2025
शुरुआत केंद्र सरकार
लक्ष्य 3.5 करोड युवाओ को नौकरी प्रदान करना 
लाभार्थी भारत के बेरोजगार युवा
आर्थिक सहायता राशि 15,000₹
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नही देना होगा 
आवेदन प्रारंभ 1 जुलाई, 2025
आवेदन की अंतिम दिनांक 31 जुलाई, 2027

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना क्या है?

इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा युवाओ के लिए शुरू की गई है। यह योजना दो हिस्सों में बंटी है।इस योजना के माध्यम से पहली बार EPFO से जुड़ने वाले कर्मचारी को ₹15,000 की राशि दो किस्तों में मिलेगी।पहली किस्त 6 महीने नौकरी पूरी करने पर और दूसरी किस्त 1 वर्ष पूरा करने व वित्तीय साक्षरता कोर्स करने के बाद दी जाएगी।

इस योजना के माध्यम से नियोक्ताओ को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। नियोक्ताओं को नए EPFO पंजीकृत कर्मचारियों पर प्रति कर्मचारी हर महीने ₹3,000 तक का इंसेंटिव मिलेगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को यह लाभ 4 साल तक और अन्य सभी सेक्टरों को 2 साल तक मिलेगा।

उद्देश्य 

  • युवाओ को नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार बढ़ावा देना।
  • नियोक्ताओं को भी नए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।

कर्मचारी की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ भारत के युवाओ को दिया जाएगा। 
  • उम्मीदवार का मासिक वेतन 1 लाख रूपये से कम होना चाहिए।
  • आवेदन ने पहले कभी EPFO में योगदान न किया हो।
  • कम-से-कम कर्मचारी को 6 महीने नौकरी करनी होगी।

नियोक्ताओ के लिए पात्रता 

  • संस्था EPFO में रजिस्टर्ड होनी चाहिए। 
  • सभी कर्मचारी का वेतन विवरण भरना होगा। 

योजना की समयावधि 

इस योजना का लाभ 1 जुलाई, 2025 से लेकर 31 जुलाई, 2027 तक दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से 3.5 करोड युवाओ को नौकरी दिलाना है, जिनमे 1.92 करोड युवाओ को कार्यबल में जोड़ा जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • ईमेल आईडी 
  • रोजगार से सम्बंधित जान्कार्री 
  • EPFO रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र 

आवेदन प्रक्रिया 

कर्मचारी के लिए 

  1. नौकरी जॉइन करते वक्त ये अवश्य सुनिश्चित कर ले की कंपनी EPFO में पंजीकृत है या नही है।
  2. इसके बाद इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  3. होम पेज पर “Employee Login” पर क्लिक करें।
  4. फिर “Activate UAN” के विकल्प पर क्लिक करें और UAN नंबर एक्टिवेट करें।
  5. कंपनी द्वारा आपका EPFO अकाउंट सक्रिय करने के बाद आपका आधार और बैंक खाता लिंक होना चाहिए।
  6. इसके बाद में 6 और 12 महीने नौकरी करने पर आपकी राशि आपके खाते में ट्रान्सफर कर दी जाएगी।

नियोक्ताओ के लिए 

  1. EPFO पोर्टल पर लॉगिन कर “पीएम विकसित भारत रोजगार योजना” सेक्शन में जाएं।
  2. नए कर्मचारी का विवरण दर्ज करे।
  3. सही ECR (Electronic Challan cum Return) फाइल करें ताकि कर्मचारियों का डेटा EPFO में दर्ज हो सके।
  4. कर्मचारियों की शर्तें पूरी होते ही नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी ₹3,000 तक का इंसेंटिव मिल जाएगा।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *