Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Payment 2025: भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार महत्वपूर्ण योजनाएँ लाती रहती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है “मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना”, जिसके तहत राज्य सरकार किसानों को ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रति वर्ष प्रदान करती है। 

ताज़ा जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस धनतेरस पर 1000₹ की नई किस्त जारी कर दी है, और लाखों किसानों के खातों में पैसा पहुँच चुका है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर जिले के नदबई में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त हस्तानांतरित कर दी है राजस्थान के 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में 717.96 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का विवरण 

विवरण जानकारी 
योजना का नाम मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 
आरम्भ वर्ष 2024
लाभार्थी राजस्थान राज्य के पात्र किसान 
आर्थिक सहायता राशि 3000 रूपये प्रति वर्ष 
चौथी क़िस्त की राशि 1000 रूपये 
चौथी क़िस्त जारी दिनांक 18 अक्टूबर, 2025

लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान में चल रही “मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” केंद्र में चल रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर चलाई गई है।दोस्तों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।लेकिन आपको बता दे की राजस्थान सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर अब ₹9000 कर दिया है इसलिए केवल राजस्थान के पात्र किसानों को ₹3000 की राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।

दोस्तों इस योजना के माध्यम से कुल 9000₹ प्रदान किए जाते है, जिसमे से 6000₹ केंद्र सरकार द्वारा और शेष 3000 ₹ राजस्थान सरकार द्वारा दिए जाते है। राजस्थान सरकार द्वारा 1000 रूपये 18 अक्टूबर, 2025 को जारी कर दिए है। सभी किसान भाई अपना बैंक स्टेटस चेक कर सकते है।

लाभ राशि 

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 30 जुन, 2024 में की गई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। पहले पीएम किसान सामान निधि योजना के तहत 6000₹ दिए जाते थे, लेकिन इसे बढ़ाकर कर 9000₹ कर दिए है। वर्ष 2024 में किसान सम्मान निधि की राशि 2000₹ बढाया गई थी और इस वर्ष 1000₹ और बढ़ा दी गई है।इस प्रकार अब इस योजना के माध्यम से कुल 9000 रूपये दिए जाते है, जिसमे से 6000₹ केंद्र सरकार द्वारा और 3000₹ राज्य सरकार द्वारा किसानो को दिए जाते है।

पात्रता 

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल राजस्थान से मूल निवासी को दिया जाता है। किसान के पास में खेती करने योग्य भूमि होनी चाहिए और उस किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा हो।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि का दस्तावेज (खसरा/खतौनी)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया 

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि आई हा या नही ये चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो की निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • होम पेज पर सिटीजन कॉर्नर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको “CM Kisan Samman Nidhi Yojana Status” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद में आपको अपने किले का चयन करना होगा और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सर्च करना होगा। आपको बता दे की रजिस्ट्रेशन नंबर पीएम किसान सम्मान निधि योजना वाला ही होना चाहिए।
  • इसके बाद में स्टेटस की जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसमें आप अभी तक जारी की गई सभी किस्तों की जानकारी देख सकते हैं। 

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

  • कृषि विभाग या पंचायत कार्यालय में संपर्क करें
  • अपना आधार-बैंक लिंक जरूर चेक करें
  • हेल्पलाइन नंबर (0141-2740045, 2740737) पर कॉल करें

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *