Ladli behna yojana Gramin List: लाड़ली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गरीब, जरूरतमंद और पात्र महिलाओं को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत शामिल नहीं हो पाई हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आवास सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1.20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हाल ही में इस योजना की नई लिस्ट 2025 जारी की गई है, जिसमें लाखों महिलाओं को फायदा मिलने वाला है।
अगर आपने भी लाडली बहन योजना के लिए आवेदन किया था और आप भी देखना चाहते हो की, इस योजना का लाभ मिलेगा या नही तो आपको बता दे की आज हम इस लेख के माध्यम से सरकार द्वारा जारी नई लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएँगे।लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।
लाडली बहन आवास योजना लिस्ट
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2025 में लाड़ली बहना आवास योजना की नई ग्रामीण सूची जारी की गई है। यह सूची उन महिलाओं के लिए है जो योजना की पात्रता को पूरा करते है और अब उन्हें योजना में शामिल कर लिया गया है।आपको बता दे की राज्य सरकार द्वारा पात्रता के आधार पर 5 लाख महिलाओ को आवास हेतु चयनित किया गया है।
यदि अभी तक किसी भी महिला ने बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक नही किया है, तो जल्द ही इस लिस्ट में अपना नाम चेक करे। आज आपको इस लेख के माध्यम से इस लिस्ट को चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में हम बताने वाले है, तो लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।
पात्रता
- महिला मध्य प्रदेश की निवासी हो।
- लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत हो।
- मपरिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।
- पहले से पीएम आवास योजना का लाभ अभी तक नही मिला हो।
उद्देश्य
लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाली कमजोर वर्ग की महिलाओं को पक्का घर देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने की सुविधा देना है। इससे वे सुरक्षित रह सकेंगी और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनेंगी। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है।
1.20 लाख रूपये का अनुदान
मध्य परदेशी राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक पात्र महिला को पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रूपये तक की राशि देने का निश्चय किया गया है।रह राशि पात्र महिला के बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर के दी जाएगी ताकि योजना की पारदर्शिता बनी रहे।राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से पात्रता के आधार पर राज्य की 5 लाख महिलाओ को इस योजना का लाभ देने के लिए चयनित किया गया है।
लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया
जिन महिलाओ के पास में स्मार्ट फ़ोन नही है वे भी सूचि में अपना नाम चेक कर सकते है।इसके लिए आपको जनसेवा केंद्र, ग्राम सचिवालय या पंचायत कार्यालय में जा कर सूचित देख सकते है। यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन और इन्टरनेट सेवा है तो आप ऑनलाइन माध्यम से सूचि में नाम चेक कर सकते है। सूचि में नामा चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- लॉगिन करके होम पेज पर आपको “लाडली बहन आवास योजना 2025 लिस्ट” की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब नया पेज खुलेगा जहा आपको आवश्यक विवरण को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद अनिवार्य जानकारी दर्ज करे।
- इसके बाद में आपके सामने लाडली बहन आवास योजना की लिस्ट खुल जाएगी।
सूची में नाम न होने पर क्या करे?
सूत्रों के मताबिक, राज्य सरकार ने योजना के पहले चरण की लाभार्थी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है और अगस्त 2025 से मकान निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिन महिलाओं का नाम सूची में है, उन्हें उसी समय से राशि ट्रांसफर की जानी शुरू हो जाएगी और यदि आपका नाम इस सूची में नही है तो आपको ग्राम पंचायत सचिव, जन सेवा केंद्र या सम्बंधित पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति के बारे में जान सकते है और वही पर शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध है।
Read more: