सरकारी योजना ग्रुप

Kanya Sumangala Yojana: सरकार बेटियों को अब दे रही है 15000 रुपए, जाने ऐसे करे आवेदन

MRC Adda Digital Webdesk: नई दिल्ली, Kanya Sumangala Yojana, नमस्कार, हम आज आपको सरकार द्वारा नई योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो महिलाओं और बेटियों को समाज में स्थिति को सुधारने में सहायक है । यह योजना महिलाओं को सामाजिक सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा लागू की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना।

इस योजना का लाभ घर में बेटी के जन्म होने पर सरकार द्वारा 6 किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना पड़ेगा यह योजना यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही है। आवेदन आप महिला और बाल विकास विभाग की ऑफिसयल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में नकारात्मक सोच और धारणा को बदलना है।

Kanya Sumangala Yojana

भारतीय समाज जटिल और संवेदनशील है जिसमे लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक, पारिवारिक और धार्मिक स्थितियों के कारण महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय करता है।

इस योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और लड़कियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, उनके विकास के लिए नए अवसर प्रदान करना है। साथ ही लड़कियों को शैक्षिक और नौकरी की संभावना को बढ़ाने के लिए किया गया है।

नवजात लड़कियों को एकमुश्त राशि मिलती हैं, लड़की के एक वर्ष के भीतर पूरा टीकाकरण कराने पर सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में पहली, छठी और नवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर सरकार द्वारा लड़कियों को राशि प्रदान की जाती हैं।

शैक्षणिक सत्र 12वीं के दौरान डिग्री या दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाली लड़कियां भी इस योजना के लाभ के लिए पात्र हैं।

Kanya Sumangala Yojana के लिए योग्यता

  • योजना से लाभान्वित होने वाला परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए।
  • योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो लड़कियाँ ही उठा सकती हैं।
  • यदि किसी महिला की पहली संतान लड़की है, और वह अगली डिलीवरी में जुड़वां लड़कियों को जन्म देती है, तो तीनों लड़कियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभ मिलेगा।
  • यदि कोई परिवार किसी अनाथ लड़की को गोद लेता है, तो योजना अधिकतम दो लाभार्थियों को अनुमति देती है, जिसमें परिवार के जैविक और कानूनी रूप से गोद लिए गए दोनों बच्चे शामिल हैं।

Kanya Sumangala Yojana में कैसे पैसे मिलते हैं?

Kanya Sumangala Yojana के लाभ को 6 चरणों में बांटा गया है, यानि 6 चरण तक पैसा दिया जाता हैं।

  • 01/04/2019 को या उसके बाद जन्मी नवजात लड़कियों को ₹2000 की राशि मिलेगी।
  • 01/04/2018 के बाद जन्मी एक वर्ष के भीतर पूर्ण टीकाकरण वाली लड़कियों को ₹1000 की राशि मिलेगी।
  • वर्तमान शैक्षणिक सत्र में पहली कक्षा में शामिल होने वाली लड़कियों को ₹2000 मिलेंगे।
  • वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश करने वाली लड़कियों को ₹2000 प्रदान किये जायेंगे।
  • वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाली लड़कियों को ₹3000 मिलेंगे।
  • जिन लड़कियों ने 10वीं/12वीं पास की है और वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ग्रेजुएट या दो वर्षीय डिप्लोमा में दाखिला लिया है, उन्हें ₹5000 की राशि से लाभ होगा।

Kanya Sumangala Yojana के लिए ऑफलाइन अप्लाई कैसे करे?

Kanya Sumangala Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कन्या सुमंगला योजना ऑफ़लाइन आवेदन जमा करने का ऑप्शन प्रदान करती है। उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने के लिए संबंधित कार्यालयों, जैसे बीडीओ, एसडीएम, या प्रोबेशनरी ऑफिसर पर जा सकते हैं। कार्यालय में, आवेदक कन्या सुमंगला योजना आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं, और सभी आवश्यक जानकारी भर सकते है।

Kanya Sumangala Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं ।
  • मुखपृष्ठ पर, “नागरिक सेवा पोर्टल” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज दिखाई देगा; “मैं सहमत हूं” पर क्लिक करें और फिर जारी रखें।
  • योजना के लिए पंजीकरण फॉर्म आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरें और “Send SMS OTP” पर क्लिक करें।
  • अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • “सत्यापित करें और साइन इन करें” पर क्लिक करें।
  • खुले पेज पर अपना लॉगिन आईडी (उपयोगकर्ता नाम), पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर “साइन इन” पर क्लिक करें।
  • सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • बच्ची के बारे में मांगी गई सारी जानकारी भरे।
  • बैंक पासबुक की पीडीएफ अपलोड करें।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद “GO” पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहली बेटी के लिए आवेदन भरना चाहते हैं तो “गर्ल चाइल्ड-1” पर क्लिक करें।
  • दूसरी कन्या के आवेदन के लिए “गर्ल चाइल्ड-2” पर क्लिक करें।
  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म खुल जाएगा; आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।
  • बस इस तरह आप आवेदन कर सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana हेल्पलाइन नंबर

Kanya Sumangala Yojana के संबंध में किसी भी प्रश्न या चिंता के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने हेल्पलाइन नंबर – 18008330100 और 18001800300 स्थापित किए हैं। ये हेल्पलाइन एक समर्पित सपोर्ट सिस्टम के रूप में काम करती हैं, सहायता प्रदान करती हैं और योजना से संबंधित किसी भी पूछताछ या शिकायत का समाधान करती हैं।

यह भी पढ़े – MRC Adda PM Kisan Tractor Yojana 2024 | सरकार किसानों को आधे रेट पर दे रही ट्रेक्टर। जानिए पूरी जानकारी क्या है योजना

24 thoughts on “Kanya Sumangala Yojana: सरकार बेटियों को अब दे रही है 15000 रुपए, जाने ऐसे करे आवेदन”

Leave a comment