RSSB OMR Sheet Download 2026: राजस्थान के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अब परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए अभ्यर्थियों की स्कैन की हुई OMR Sheets को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। अब आप अपनी आधिकारिक आंसर की का मिलान केवल अनुमान से नहीं, बल्कि अपनी वास्तविक ओएमआर शीट के साथ कर सकते हैं।
अभी कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 8 भर्ती परीक्षाओ की OMR शीट जारी कर दी है।बोर्ड द्वारा जूनियर अकाउंटेंट और तहसील रिवेन्यू अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2023, संविदा जूनियर तकनीकी सहायक और संविदा खाता सहायक सीधी भर्ती 2024, जेईएन एग्रीकल्चर भर्ती 2024, जेईएन संयुक्त भर्ती 2024, पटवार भर्ती 2024, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2024 में दस्तावेज सत्यापन हेतु शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
RSSB OMR शीट कैसे डाउनलोड करे?
- उम्मीदवार को सबसे पहले कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सेंड OTP पर क्लिक करे।
- अब आपको OTP से वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद में आपको परीक्षा का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद भर्ती परीक्षा का रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद में आप अपनी स्क्रीन पर भर्ती परीक्षा की OMR शीट देख सकते है और आप चाहे तो उसे डाउनलोड भी कर सकते है।
Read more:
