RBSE 2026 Result Update: खत्म हुआ इंतज़ार! जानें कब घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

RBSE 2026 Result Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाएं कक्षा 10वीं की संपन्न हो चुकी हैं और कक्षा 12वीं की परिक्षाए अभी चल रही है। परीक्षा खत्म होते ही बोर्ड अब मिशन मोड में आ गया है। लाखों छात्र अब अपनी मेहनत का फल देखने के लिए ‘रिजल्ट’ का इंतज़ार कर रहे हैं। 

जैसा की आप जानते है की कक्षा10 वीं की परिक्षा 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित हुई थी और कक्षा 12वीं की परिक्षाए 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक चलने वाली है।हर साल एग्जाम खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ये प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है ताकि रिजल्ट समय पर दिए जा सकें और छात्रों को परिणाम के लिए लंबा इंतजार ना करना पड़े। हर साल मई के महीने में रिजल्ट घोषित किया जाता है लेकिन इस बार बोर्ड इस परम्परा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।बोर्ड 20 मार्च के आसपास 10वीं का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।  

अगर आप भी इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए है और इस लेख से जुड़े रहे! आज आपको इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे आप अपना परिणाम आसानी से और जल्दी से चेक कर सकते हैं।

10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 कब जारी किया जाएगा?

हालांकि अभी तक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इस साल 20 मार्च से पहले परिणाम जारी किया जाने वाला है। इस बार 10वीं बोर्ड में 1068109 विद्यार्थी शामिल हुए थे।विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट से जुड़ी जानकारी चेक करें या फिर आप हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते है और किसी भी अफवाह से बचें।

12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 कब जारी किया जाएगा?

दोस्तों आपको बता दे की अभी भी 12बोर्ड की परीक्षा चल रही है। 12 बोर्ड की परिक्षाए 11 मार्च तक चलने वाली है। दोस्तों 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट मार्च, 2026 के आखरीसप्ताह तक जारी हो सकता है।राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाना है, इसलिए बोर्ड जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की अतियारी कर रह है।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया 

10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके देखा जा सकता है:

  • विद्यार्थी सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresult.nic.in वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “RBSE 10th Result 2026” या “RBSE 12th Result 2026” की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट कर दे।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखने को मिल जाएगा।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *