UKSSSC Group C Recruitment 2025: दोस्तों UKSSSC (अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड) के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO), पटवारी, लेखपाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO), पर्सनल असिस्टेंट और अन्य विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।इस भर्ती के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2025 से शुरू हो चुकी है और इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम दिनांक 15 मई, 2025 तय की गई है।इस भर्ती के लिए इक्षुक और अधिसूचना पत्र में दी गयी सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन माध्यम से अंतिम तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आज आपको इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी देखने को मिलेगी, इसलिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी दिनांक- 15 अप्रैल, 2025
- आवेदन प्रारम्भ दिनांक- 15 अप्रैल, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक- 15 मई, 2025
- आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम दिनांक- 15 मई, 2025
- परीक्षा तिथि- अभी सूचित नही किया गया है
आवेदन शुल्क
श्रेणीया | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ ओबीसी | 300 ₹ |
एससी/ एसटी / ईडबल्यूएस | 150 ₹ |
आपको बता दे की सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते है। शुल्क जमा हो जाने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 अगस्त, 2025 तक विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:
- पटवारी परीक्षा- 21 – 38 वर्ष के अभ्यर्थी
- लेखपालपरीक्षा- 21 – 35 वर्ष के अभ्यर्थी
- अन्य सभी भर्ती परीक्षा- 21 – 42 वर्ष के अभ्यर्थी
इसके साथ में आपको बता दे की UKSSSC के नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान किया जाएगा।
रिक्ति विवरण
दोस्तों UKSSSC के द्वारा कुल 416 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके माध्यम से अलग-अलग पदों को भरा जाएगा, जो की निम्नलिखित है:
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) | 205 पद |
पटवारी | 119 पद |
लेखपाल | 61 पद |
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) | 1 पद |
सहायक अधीक्षक | 5 पद |
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) | 3 पद |
निजी सहायक (PA) | 3 पद |
स्वागती | 3 पद |
सहायक स्वागती | 1 पद |
कुल रिक्त पद | 416 रिक्त पद |
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है, जो की निम्नलिखित है:
- पटवारी के पद – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो।
- ग्राम विकास अधिकारी (VDO) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों पर इस पद के लिए विचार किया जाएगा।
- लेखपाल के पद- अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो और इसके साथ में कंप्यूटर संचालन में न्यूनतम CCC स्तर का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो और इसके साथ में अभ्यर्थी के पास में और कंप्यूटर संचालन में न्यूनतम CCC स्तर का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
- सहायक अधीक्षक – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो और इसके साथ में उम्मीदवार के पास में किसी सरकारी संगठन या मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संगठन में प्रशासनिक कार्य का 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- सहयक समीक्षा अधिकारी – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो और इसके साथ में अभ्यर्थी के पास में कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा कर रखा हो या फिर डीओएसीसी सोसायटी द्वारा प्रदान किया गया O लेवल प्रमाण पत्र तथा हिन्दी कम्प्यूटर टाइपिंग में न्यूनतम 4000 की- डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
- निजी सहयक – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो और इसके साथ में hindi आशुलिपि में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 8000 कुंजी प्रति घंटा की गति होनी चाहिए। आपको बता दे की इस भर्ती के माध्यम से नियुक्ति वे अभ्यर्थी ही द्विभाषी भत्ता पाने के हकदार होंगे जो अंग्रेजी आशुलिपि में न्यूनतम 100 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 9000 कुंजी प्रति घंटे की गति के मानक को पूरा करते हैं।
- स्वागती – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो और इसके साथ में अभ्यर्थी के पास हिंदी-अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए और कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
- सहायक स्वागती – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉलेज की डिग्री प्राप्त कर रखी हो और इसके साथ अभ्यर्थी के पास हिंदी-अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए और कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जो आपको इस लेख में दिए गए है:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परिक्षण
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस के बाद में आपको इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा।
- अब आप “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म में आपसे जो जानकारी माँगी गई है, उसे सही से भर दे।
- अब आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- इसके बाद में आप आप ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे, उसे बाद में फॉर्म को सबमिट कर दे।
Link:https://mrcadda.com/recruitment/bssc-recruitment-2025-april/