Forest guard Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एक साथ 8 भर्तियो का विज्ञापन जारी किया था।रिक्तियों में वन विभाग में वनपाल, वनरक्षक एवं सर्वेयर के 785 पदों पर भर्ती का शोर्ट नोटिफिकेशन 17 जुलाई, 2025 को जारी कर दिया है और प्लाटून कमांडर के 84 पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।आवेदन प्रक्रिया की सूचना व विस्तृत विज्ञापन बाद में जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने से पहले इस भर्ती के लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया के बारे में अवश्य जान ले। आइए इस लेख में फारेस्ट गार्ड और प्लाटून कमांडर की इस भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा करते है।
पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
संस्थान का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
पद का नाम | वनरक्षक, वनपाल और प्लाटून कमांडर के विभिन्न पद |
नोटिफिकेशन जारी दिनांक | 17 जुलाई, 2025 |
कुल पद | 869 पद |
जॉब लोकेशन | राजस्थान |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
वन विभाग के पद पर आवेदन प्रारंभ | अभी आवेदन दिनांक घोषित नही की गई है |
पदों का विवरण
पद का नाम | कुल पद |
Forester (वनपाल) | 259 पद |
Forest Guard (वन रक्षक) | 483 पद |
Surveyor (सर्वेक्षक) | 43 पद |
प्लाटून कमांडर | 84 पद |
कुल पद | 869 पद |
आयु सीमा
- फारेस्ट गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- प्लाटून कमांडर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
- Forest Guard (वन रक्षक): किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- Forester (वनपाल): किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास और RSSB CET (12th लेवल) पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है।
- Surveyor (सर्वेक्षक): 12वीं कक्षा पास अभ्यर्थी और इसके साथ में ITI/ डिप्लोमा सिविल
- प्लाटून कमांडर: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास कर रखी हो और CET परीक्षा पास कर रखी हो।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों को अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो की निम्नलिखित है:
- GEN, OBC/BC (क्रीमी लेयर) वर्ग: 600₹
- SC, ST, गैर- क्रीमी OBC, एमबीसी, EWS वर्ग: 400₹
- समस्त दिव्यांग अभ्यर्थी; 400₹
आपको बता दे की सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/ PST)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- “Recruitment” सेक्शन में जाएँ।
- “Rajasthan Forest Guard Recruitment 2025/ Platoon Commander Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर दे।
- अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- आवेदन पत्र को चेक करके सबमिट कर दे और उसका एक प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।
Read more: