RPSC 2nd Grade Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में सेकंड ग्रेड के 6500 पदों के लिए संसोधित अधिसूचना 17 जुलाई, 2025 को जारी कर दी है, आप इस अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हो।इसलिए इस भर्ती के लिए एक बार फिर से आवेदन करने के लिए पोर्टल ओपन कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 19 अगस्त,2025 से शुरू होने वाले है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 17 सितम्बर, 2025 तय की गई है। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन कर दे।
आज आपको इस लेख में भर्ती प्रक्रिया से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे- परीक्षा पैटर्न, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।अगर आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आज इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य देखे।
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 17 जुलाई, 2025
- आवेदन प्रारंभ दिनांक: 19 अगस्त, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 18 सितम्बर, 2025
- परीक्षा तिथि: परीक्षा तिथि के सम्बन्ध में यथासमय सूचित किया जाएगा।
विषयवार पदों की संख्या
Subject | Non- TSP | TSP | Total Post |
हिंदी | 1005 | 47 | 1052 |
अंग्रेजी | 1150 | 155 | 1305 |
संस्कृत | 842 | 98 | 940 |
गणित | 1184 | 201 | 1385 |
विज्ञान | 1160 | 195 | 1355 |
सामाजिक विज्ञान | 401 | 0 | 401 |
उर्दू | 48 | 0 | 48 |
पंजाबी | 11 | 0 | 11 |
सिन्धी | 02 | 0 | 02 |
गुजराती | 01 | 0 | 01 |
कुल | 5504 | 696 | 6500 |
आयु सीमा
RPSC की सेकंड ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों को अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो की निम्नलिखित है:
- सामान्य वर्ग , ओबीसी/बीसी (क्रीमी लेयर को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- एससी, एसटी, गैर- क्रीमी OBC, एमबीसी, EWS वर्ग और समस्त दिव्यांग जन को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपको बता दे की सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
विषय | शैक्षणिक योग्यता |
हिंदी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी | संबंधित विषय को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर स्नातक + शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा (एनसीटीई से मान्यता प्राप्त)। |
विज्ञान | कम से कम दो विषयों में स्नातक: भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, जीव विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, या जैव रसायन + शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा। |
सामाजिक विज्ञान | कम से कम दो विषयों में स्नातक: इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, या दर्शनशास्त्र + शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा। |
चयन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में चयन निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगा:
- लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी और उसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।इस भर्ती परीक्षा में 2 पेपर लिए जाएंगे, जिसमे पहला पेपर विषय का होगा और दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा। दोनों पेपर का सेलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हो। आपको इस लेख में नोटिफिकेशन का लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
- मेडिकल टेस्ट: चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके भर्ती के नोटिफिकेशन को सही से पढना होगा और अपनी पात्रता सुनिश्चित करे और उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करे।आपको आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- रिक्रूटमेंट पोर्टल में ”RPSC 2nd Grade Vacancy 2025″ की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुले जाएगा, जिसमे पूछी गई जानकारी दर्ज कर दे।
- इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आपको अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रसीद को प्रिंट करें।
- अब आपको आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख देनी होगी।
Read more: