Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment 2026: इस वक्त की बड़ी खबर नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी। यह भर्ती पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स पदों के लिए निकाली गई है।इस भर्ती के माध्यम से 208 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 3 अप्रैल से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रखी गई है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम नवोदय विद्यालय समिति 
पोस्ट 208 पद 
जॉब प्रकार संविदा के आधार पर 
जॉब लोकेशन राजस्थान, हरयाणा, देल्ली 
आवेदन मोड ऑनलाइन (पोर्टल के माध्यम से)
आवेदन दिनांक 3 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2026
आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in 

आवेदन दिनांक 

  • आवेदन प्रारंभ-  3 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक-  17 अप्रैल, 2026

आयु सीमा 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है।आपको बता दे की आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आवेदन शुल्क 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नही है, आप सभी इसमें नि:शुल्क ही आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता 

दोस्तों नवोदय विद्यालय समिति भर्ती में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है और अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
PGTइस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय में 50% अंकों प्राप्त किए हो + B.Ed + अंग्रेजी और हिंदी में कुशलता होनी चाहिए 
TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर)इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय में संबंधित विषय में 50% अंक प्राप्त करे + B.Ed + CTET (द्वितीय पेपर) उत्तीर्ण होना चाहिए 
TGT विशेष शिक्षक इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक एवं स्पेशल एजुकेशन से B.ED या सामान्य बी.एड विशेष शिक्षा में होना चाहिए 
स्टाफ नर्सिंग इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपको बीएससी नर्सिंग या बीएससी ऑनर्स नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग होना चाहिए। अभ्यर्थी किसी भी राज्य नर्सिंग काउंसिल में नर्स या मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए और न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में ढाई साल का अनुभव होना चाहिए। 
लाइब्रेरियन लाइब्रेरी साइंस में न्यूनतम 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन पास की हो इसके साथ में कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए 

चयन प्रक्रिया 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 में आपका सलेक्शन योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जायेगा। ध्यान दें इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नही किया जायेगा। इसमें अनुभव और योग्यता के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर आपका चयन किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया 

नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले आपको नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन पर क्लिक करे और उसे पूरा पढ़कर अपनी पात्रता पूरी कर ले।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करे और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सम्पन्न कर ले।  
  • अब आवेदन फॉर्म में जो जानकारी पूछी गई वो सही से दर्ज कर दे जैसे की पिता का नाम, जन्म तिथि, पता आदि सही-सही भरें।
  • अपनी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बीएड की जानकारी भरें और यदि आपके पास टीचिंग का कोई अनुभव है, तो उसे भी दर्ज करें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और जरूरी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट्स) की PDF फाइल अपलोड करें।
  • पूरे फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें (Preview)।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है। और इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *